1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. रविवार को इन 4 राशियों की खुल सकता है नसीब, किसी को जॉब का मौका तो किसी को कारोबार में मिलेगा लाभ, ये हैं 13 सितंबर की लकी राशियां

रविवार को इन 4 राशियों की खुल सकता है नसीब, किसी को जॉब का मौका तो किसी को कारोबार में मिलेगा लाभ, ये हैं 13 सितंबर की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 12, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 02:58 pm IST

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। करियर से लेकर कारोबार और परिवार तक इन राशियों को कई सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। जानिए कौन-सी हैं 13 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां।

13 september 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan, 13 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
13 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां Image Source : PINTEREST

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 13 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खास साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति 4 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है। रविवार के दिन वृषभ, मिथुन समेत कुछ राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, तो कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, चार राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए कल का दिन बेहद लकी रहने वाला है। आइए जानते हैं कल की लकी राशियों का राशिफल

  1. वृषभ राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोलेंगे। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की खुशी मिल सकती है। कारोबार में भी अच्छी कमाई के योग हैं, जिससे पुराना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से कॉल आ सकती है। नया काम शुरू करने को लेकर भी मन उत्साहित रहेगा।
  2. मिथुन राशि: आपके लिए रविवार का दिन सफलता लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत की सराहना होगी और किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी होने से परिवार में खुशियां आएंगी। बच्चों के भविष्य को लेकर लिए गए फैसले आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को काम के दौरान नए अनुभव मिलेंगे।
  3. कर्क राशि: 13 सितंबर कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार से जुड़े किसी फैसले में विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ और सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने पर घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है।
  4. कुंभ राशि: इन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन नए अवसर लेकर आएगा। रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन मौके मिल सकते हैं और इससे करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा। कारोबार में परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। काम से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों में भी किस्मत साथ देगी। हालांकि, निवेश का फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 13 सितंबर की रात चंद्रमा का तुला राशि में होगा गोचर, 3 राशियों को आर्थिक उन्नति करने के मिल सकते हैं अवसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।