1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 15 May 2026 Ka Rashifal: मेष समेत इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, छात्रों को मिलेगा मेहनत का बेहतर परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

15 May 2026 Ka Rashifal: मेष समेत इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, छात्रों को मिलेगा मेहनत का बेहतर परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : May 15, 2026 06:13 am IST,  Updated : May 15, 2026 06:26 am IST

15 May 2026 Ka Rashifal: आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। त्रयोदशी तिथि, आयुष्मान योग और अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव सकारात्मक बदलाव लाएगा। कुछ राशियों को करियर और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ के जीवन में शांति और सफलता के संकेत हैं। पढ़िए दैनिक राशिफल।

15 May 2026 Ka Rashifal- India TV Hindi
आज 15 मई 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

15 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जाएगा, जिसके प्रभाव से शिवभक्ति का विशेष फल प्राप्त होता है। आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है और किन संभलकर रहने की जरूरत है। यहां विस्तार से जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा है। आपके व्यापार में पहले से सुधार आयेगा, जिससे आपको आपका मानसिक सुकून मिलेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन से मुक्ति मिल जाएगी, जिससे पारिवारिक परिवेश अच्छा होगा। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे है। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 2

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों आज आपका दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी एकाग्रता पर और भी ध्यान देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

  • शुभ रंग - रेड
  • शुभ अंक - 5

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन इनोवेटिव रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता हैं। रिसर्च स्कालर्स के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, आज इन्हें डॉक्टरेट की उपाधि मिल जाएगी। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। कमर दर्द से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।

  • शुभ रंग - ब्लैक
  • शुभ अंक - 4

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। किसी रुके काम को पूरा करने का आज सही समय है। सिविल इंजीनियर्स के लिए दिन बहुत बेहतरीन रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे, परिवार के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई और काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे, तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होने के योग दिख रहे हैं।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन शांत पूर्ण रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन में कुछ अनोखी सीख मिलेगी। आपकी कड़ी मेहनत से लोग आपसे जरुर प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 5

कन्या राशि

कन्या वालों आज आपका दिन नई उम्मीदों के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से अपने लक्ष्य के करीब बढ़ रहे हैं। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, जीवन में आनंद बढ़ेगा। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल जायेगा। आपके घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार दिख रहे है।

  • शुभ रंग - यैलो
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोई नया हुनर सीखने की योजना बनाने वाले हैं। पारिवारिक सदस्य की बहुत महत्वपूर्ण सलाह की मदद से जीवन की कुछ समस्या के हल निकाल पाएंगे। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में माहौल खुशनुमा हो जायेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फायदा मिलने के संकेत दिख रहे हैं। सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

  • शुभ रंग - ग्रीन
  • शुभ अंक - 1

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होने के आसार दिख रहे है। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज काम शुरू करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें, रिश्ते में आ रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 7

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वर्क-फील्ड में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। किसी कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होने की सम्भावना है। किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आ सकता है। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। परिवार से संबंधित समस्या का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। पूरे डेडीकेशन और मेहनत के साथ परिस्थिति में सुधार करना आपके लिए संभव होगा।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में नई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

  • शुभ रंग - ब्लू
  • शुभ अंक - 8

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आलस छोड़ें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाए। निश्चित ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य की भी योजना बनेगी। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 3

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Shukrawar Daan: शुक्रवार के दिन इन चीजों का करें दान, लक्ष्मी कृपा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि, शुक्र भी होगा मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।