Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 16 November 2025 Ka Rashifal: आज सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर चमकाएगा 4 राशियों की किस्मत, जमकर होगा मुनाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

16 November 2025 Ka Rashifal: आज सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर चमकाएगा 4 राशियों की किस्मत, जमकर होगा मुनाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Laveena Sharma Published : Nov 16, 2025 06:20 am IST, Updated : Nov 16, 2025 08:30 am IST

16 November 2025 Ka Rashifal: आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जिससे 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल 16 नवंबर 2025

Aaj Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ आज देर रात 2 बजकर 11 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जानिए सभी 12 राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

आज का मेष राशिफल 16 नवंबर 2025

मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और मन शांत रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश कर पायेंगे। जमीन- जायदाद के मामलों आज फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। 

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 4

आज का वृषभ राशिफल 16 नवंबर 2025

वृष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद तो गौरवान्वित महसूस करेंगे। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इनके हाथ कोई बड़ा केस लग सकता है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। 

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 2

आज का मिथुन राशिफल 16 नवंबर 2025

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 1

आज का कर्क राशिफल 16 नवंबर 2025

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा। 

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 5

आज का सिंह राशिफल 16 नवंबर 2025

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ समय बितेगा। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जबतक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा। 

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 3

आज का कन्या राशिफल 16 नवंबर 2025

कन्या राशि वालों आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये आज का दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है। 

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 8

आज का तुला राशिफल 16 नवंबर 2025

तुला राशि वालों आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। 

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 2

आज का वृश्चिक राशिफल 16 नवंबर 2025

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। आज कोई छोटा उद्योग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तो के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग: ब्राउन
  • शुभ अंक: 6

आज का धनु राशिफल 16 नवंबर 2025

धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। आपको को सुयोग्य कन्या मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 7

आज का मकर राशिफल 16 नवंबर 2025

मकर राशि वालों आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। 

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 9

आज का कुंभ राशिफल 16 नवंबर 2025

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों की हर जगह प्रशंसा भी होगी। जो लोग छोटे उदयोग जुड़े है। उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 6

आज का मीन राशिफल 16 नवंबर 2025 

मीन राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक:1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement