आज 17 अक्टूबर के दिन सूर्य ग्रह अपनी नीच राशि तुला में गोचर करेंगे वहीं चंद्रमा धनु राशि में विराजमान होंगे। सूर्य के प्रभाव के चलते मेष-वृश्चिक सहित कुछ राशियों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना होगा। धनु और मिथुन राशि वालों को अच्छे बदलाव प्रेम जीवन में देखने को मिल सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेगा, जिससे पार्टनर के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
वृषभ राशि
प्रेम संबंधों में मिले-जुले परिणाम आज के दिन आपको मिलेंगे। धैर्य और मीठी वाणी से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए सुखद साबित हो सकता है। कुछ लोग पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट या लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
परिवार और पार्टनर के बीच संतुलन बनाना आज आपके लिए जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ घरेलू मुद्दों पर खुलकर बातचीत करेंगे।
सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और आज सूर्य नीच राशि में गोचर करेंगे जिसके चलते प्रेम जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सतर्क रहें।
कन्या राशि
लव लाइफ में आज उथल-पुथल मच सकती है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि
सूर्य ग्रह आपकी राशि में गोचर करेंगे जिसके चलते आपके व्यवहार में कठोरता आ सकती है। पार्टनर के साथ बहसबाजी होने से रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है, सावधान रहें।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में इस राशि वालों को बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे दूरी बना सकता है। स्थिति को संभालना चाहते हैं तो खुलकर पार्टनर से बात करें।
धनु राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में संचार कर रहे हैं, जिससे आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक देखने को मिल सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
मकर राशि
वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी। यदि कुछ दिनों से अनबन चल रही थी, तो आज बातचीत के जरिए मामला सुलझ सकता है। पार्टनर को कोई छोटा सरप्राइज दें।
कुंभ राशि
मित्रता का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल सकता है। जो जातक पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि
भावनाओं में बहकर पार्टनर को कुछ ऐसा न कहें जिससे उनका दिल दुख जाए। उनकी कोई बात गलत लगती है तो स्पष्टता से बताएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
मां काली और कालरात्रि क्या एक ही हैं? कन्फ्यूजन को कर लें दूर