18 June 2026 Lucky Rashi: 18 जून का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र भी रहेगा जिसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिल सकता है। इन राशियों पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र में भी शुभ परिणाम मिलने के योग है। आइए जान लेते हैं 18 जून गुरुवार के दिन की लकी राशियों के बारे में।
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका बड़ाn कार्य पूरा हो सकता है । आज आप नई व्यापारिक योजना बनाने में कामयाब होंगे। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा, लोगों से मिलने जुलने से आपके कारोबार संबंधी मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। विरोधी कार्य-क्षेत्र में कुछ समस्याएं खड़ी करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप समस्याओं से पार पा जाएंगे। आपको घर का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपके लिए दिन लकी रहेगा। आज आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक दशा में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने बिजनेस को नया आयाम दे पायेंगे बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आय के साधन बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा परीक्षार्थियों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साह बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। पारिवारिक में सुख मिलेगा।
धनु राशि
आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा । आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसकी बहुत दिनों से आपको प्रतीक्षा थी। नौकरी में आपका ओहदा बढ़ेगा। जिससे आपका कान्फिडेंस बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने की अच्छी संभावना है। अधिक एक्साइटमेंट से काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आज आपसे दूर रहेंगी। लेकिन अपने खानपान
का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप एक अच्छे वातावरण का लाभ उठा पायेंगे। आपके रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके स्वास्थ्य में पॉजिटिव बदलाव आएगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा । उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर में अच्छे अवसर मिलने के योग है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)