रविवार, 19 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल 4 राशियों कर किस्मत के सितारे खास तौर पर मेहरबान रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते इन राशियों को करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कल किन 4 राशियों की किस्मत सबसे ज्यादा चमकने वाली है।
मेष राशि:
- कल का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है।
- लंबे समय से अटके हुए कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।
- कारोबार, खासकर ट्रैवल से जुड़े लोगों को उम्मीद से बेहतर लाभ मिल सकता है।
- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है और घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी योग है।
- वैवाहिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि
- आपके लिए रविवार नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
- पुराने तनाव कम होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर मिल सकते हैं।
- अतिरिक्त आय के स्रोत बनने की संभावना है।
- नए बिजनेस में निवेश करने का विचार बना सकते हैं।
- किसी पुराने मित्र से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि
- आपके लिए कल का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।
- कार्यक्षेत्र में आपकी योजना और मेहनत रंग ला सकती है।
- कारोबार में किसी बड़ी कंपनी के साथ समझौता होने के संकेत हैं, जिससे अच्छा लाभ मिल सकता है।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।
- परिवार और प्रेम संबंधों में भी तालमेल बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
- इस राशि वाले जातकों को कल किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
- आय बढ़ने की संभावना है और किसी नए बिजनेस पार्टनरशिप का प्रस्ताव भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
- आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
- बिजनेस मीटिंग या प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन में आपकी छाप मजबूत होगी, जिससे बड़ा फायदा होने की संभावना है।
- जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
- जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: मनचाहे जीवनसाथी की तलाश होगी पूरी, गुप्त नवरात्रि में आजमाएं ये उपाय, बनेंगे जल्द शादी के योग!