23 May 2026 Lucky Rashiyan: 23 मई, शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। शनिवार का दिन 4 राशि वालों के लिए करियर में बड़ी कामयाबी और आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल का दिन मेष, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इन राशियों के लिए नौकरी और करियर में मुनाफा और धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं शनिवार की लकी राशियों के बारे में विस्तार से।
शनिवार का दिन इन राशियों के फेवर में
- मेष राशि (Aries)- शनिवार का दिन आपके लिए सार्थक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ बढ़ेगी किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। जिगरी दोस्त की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे और आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को प्लैसमेन्ट के ऑफर आएंगे। लवमेट के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार को और विस्तृत कर सकते है।
- वृष राशि (Tauras)- शनिवार का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पूर्व नियोजित कार्य आज पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा और सेहत बेहतर बनी रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने का विचार बनायेंगे।
- कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपके खुशमिजाज स्वभाव से सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। ऑफिस में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोग अपने ट्रेनिंग कोच से कुछ सीखने का अवसर पाएंगे।
- वृश्चिक राशि (Scorpio)- शनिवार का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। शनिवार शाम आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। शुभ समाचार मिलने वाला है और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Vyatipat Yog 2026: 27 मई को खतरनाक व्यतिपात योग ढाएगा कहर, इन 3 राशियों पर मंडरा रहा संकट, रहना होगा बेहद सतर्क