1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 28 May 2026 Ka Rashifal: गुरु प्रदोष व्रत पर इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, आज हर मोर्चे पर भाग्य का साथ और मिलेगी सफलता, पढ़िए आज का राशिफल

28 May 2026 Ka Rashifal: गुरु प्रदोष व्रत पर इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, आज हर मोर्चे पर भाग्य का साथ और मिलेगी सफलता, पढ़िए आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : May 28, 2026 06:15 am IST,  Updated : May 28, 2026 06:15 am IST

28 May 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बना है। ग्रह-नक्षत्र का प्रभाव कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आएगा। गुरु प्रदोष व्रत के शुभ प्रभाव से कई राशियों को धन लाभ, करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। पढ़िए आज 28 मई 2026 का राशिफल।

28 May 2026 Ka Rashifal- India TV Hindi
आज 28 मई 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

28 May 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गुरु प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज के शुभ संयोग में कई राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव के योग हैं। नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक मामले में इनका दिन बेहतर रहेगा। वहीं, कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों का दैनिक राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। सेवा क्षेत्र में कार्यरत उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए नए कांटेक्ट मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज पढ़ाई के एक्स्ट्रा कारीकुलम एक्टिविटीज में भाग लेंगे। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। दिन में भारी व्यस्तता होने पर भी आप कुछ समय अपने लिए निकालेंगे। उस समय में अपना पसंदीदा कार्य करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए रोमांचक रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखना है। आपका बचपन का मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्रों का मन लगाकर पढ़ाई में लगेगा। जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। आपके द्वारा सालों से किया गया निवेश आज बढ़िया मुनाफा दिलाएगा। पेरेंट्स बच्चों को उनके मनपसंद की चीजें गिफ्ट करेंगे। किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा। परिवार में फिर से खुशियां आ जाएंगी। आपकी कार्य योजनाएं आज सफल अवश्य होंगी। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। अपनी दिनचर्या में सुबह की सैर जरूर शामिल करें। इससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। आप उसे निराश नहीं करेंगे। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज बच्चों को स्कूल की तरफ से टूर पर जाने का मौका मिलेगा। आपके जीवनसाथी का अच्छा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं, लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान सम्मान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान आदि खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा काम करने से बचें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल एरिया में घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- ब्लू
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेकार की उलझन में पड़ने से बचने की जरूरत है। आज आप बागवानी के काम में समय बिताएंगे। जीवनसाथी आज आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- येलो
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। यदि आज आप अपने मनपसंद जगह पर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो शुभ समय है। सफलता अवश्य मिलेगी। आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की नोकझोंक करने से बचें। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए अपने सीनियर्स का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। आज व्यवसाय में मुनाफादायक स्थिति बन रही है। आज नया निर्णय ना लें। पार्टनरशिप में व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन रह सकती है।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार अमल में लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में नई तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। साथ ही प्रमोशन के चांसेज हैं। आज किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब के लिए ऑफर मिलते दिखाई देंगे। आज के दिन बिजनेस के लिए की जाने वाली यात्राएं निकट भविष्य में आपके लिए लाभकारी होंगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके काम करेंगे। भागदौड़ भरी दिनचर्या में भी आप बच्चों के लिए समय निकालेंगे। कहीं आउटिंग पर जाने की प्लानिंग करेंगे। मौसमी फलों का सेवन अवश्य करें। इस गर्मी के मौसम में राहत रहेगी।

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़िया रहेगा। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए लाभ के योग हैं। आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बनाएंगे। विवाहित दंपत्ति किसी मांगलिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। आज की बिजनेस मीटिंग में किसी बड़ी कंपनी के साथ महत्वपूर्ण डील फाइनल होगी। वकीलों को आज किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। प्रतियोगी छात्रों की मेहनत आज रंग लाने वाली है। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी स्किल्स को और बेहतर करने पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो पिछली कंपनी का अनुभव आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे और आप नए काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। बच्चों की क्रिएटिविटी से आप काफी प्रभावित होंगे। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। ऑफिस में लोग आपकी कार्यक्षमता और कौशल से प्रेरित होंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: शुक्र की राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, जून में इन 3 राशियों होगा लाभ, आत्मविश्वास-करियर-धन वृद्धि के प्रबल योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।