Shani Dhaiya Rashi 30 May 2026 Rashifal: शनि ढैय्या के दौरान व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ जाते हैं, इस समय हर दिन का राशिफल महत्व बढ़ जाता है। खासतौर पर शनिवार का, यह दिन शनि देव को समर्पित है। वर्तमान में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का साया है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि ढैय्या वाली राशियों पर उनका प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। सिंह और धनु राशि के लिए यह शनिवार अच्छे संकेत दे रहा है। जहां कुछ लोगों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा, वहीं परिवार और रिश्तों में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। यहां विस्तार से जानिए शनि ढैय्या वाली राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा शनिवार
सिंह राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अच्छी खबर मिल सकती है और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ब्यूटी, कॉस्मेटिक या फैशन से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ किसी जरूरी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन राहत देने वाला रहेगा और पुरानी परेशानी में सुधार महसूस होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर भी मिल सकता है।
धनु राशि ऊर्जा और उत्साह से भरा शनिवार
धनु राशि के जातकों के लिए दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिनभर व्यस्तता बनी रह सकती है, लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। हालांकि, सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी आपके व्यवहार में आए सकारात्मक बदलाव से खुश नजर आएंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: स्वराशि मिथुन में आकर बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, जानें सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?