1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. बुधवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, सिंह को धन लाभ तो कुंभ को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें कौन सी हैं कल की लकी राशियां

बुधवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, सिंह को धन लाभ तो कुंभ को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें कौन सी हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 29, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 06:32 pm IST

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 30 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार हो सकता है। कुछ राशि वालों के लिए दिन आर्थिक लाभ, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। जानिए बुधवार की सबसे लकी राशियां कौन सी हैं।

kal ki lucky rashiyan, 30 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
30 सितंबर 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। वृषभ, सिंह समेत 4 राशियों को कारोबार में फायदा मिलने, आर्थिक स्थिति बेहतर होने और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। जानिए बुधवार का दिन कौन सी राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है और अगर आपकी राशि भी इस लकी लिस्ट में शामिल है, तो कल आपके लिए क्या खास रहने वाला है। पढ़िए 30 सितंबर 2026 का राशिफल। 

वृष राशि

आपके लिए बुधवार का दिन कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है और कारोबार से जुड़े लोगों को नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी का सहयोग भी काम आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलने और अटके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है।

सिंह राशि

आपके लिए दिन आर्थिक लिहाज से खास रह सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा। कारोबार करने वालों को अचानक बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। दिनचर्या में कुछ बदलाव करने का विचार भी बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा ।

कन्या राशि

बुधवार के दिन कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में मन लगेगा। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। राम जी के आशीर्वाद से आपकी कई योजनाएं समय पर पूरी हो सकती हैं। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ आप अपनी मेहनत से कई काम पूरे करने में सक्षम होंगे। बेहतर भविष्य बनाने के लिए नए कदम उठाने का भी मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

इन जातकों के लिए बुधवार का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। किस्मत का पूरा साथ मिलने से कई काम आसानी से बन सकते हैं। आय बढ़ाने के नए स्रोत मिलने की संभावना है। ऑफिस के काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। जीवनसाथी से तारीफ मिलेगी, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों को धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर मिलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: पितृ पक्ष में अकाल मृत्यु वालों के लिए क्यों खास है चतुर्दशी? जानें श्राद्ध से जुड़े जरूरी नियम और उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।