1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 7 May 2026: आज कुंभ राशि वालों के आय के नए स्रोत खुलेंगे, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी!

Kumbh Rashifal 7 May 2026: आज कुंभ राशि वालों के आय के नए स्रोत खुलेंगे, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : May 07, 2026 06:23 am IST,  Updated : May 07, 2026 06:24 am IST

Kumbh Rashifal 7 May 2026: शनि की प्रिय राशि कुंभ के लिए आज का दिन खास दिखाई दे रहा है। कोई अटका काम पूरा हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।

aaj ka kumbh rashifal- India TV Hindi
आज का कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 7 May 2026: कुंभ शनि की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग बुद्धिमान और संवेदनशील होते हैं। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी खास साबित होगा। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। चलिए विस्तार से जानते हैं आज का कुंभ राशिफल।

आज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप सक्रिय और सकारात्मक रहने तथा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक सेवार्थ में दिन का अधिकतर समय बीतेगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत भी शुरू हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। आज आपकी अन्दरूरनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं।

  • आज का शुभ रंग - बैंगनी
  • आज का लकी नंबर - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Budhaditya Yog: 16 मई से पलटेगी 4 राशियों की किस्मत, शनि जयंती पर बन रहा बुधादित्य योग देगा बंपर लाभ

Numerology: बेहद शार्प होते हैं इस मूलांक के बच्चे, सूर्य जैसा चमकता है इनका भाग्य, सरकारी नौकरी के बनते हैं प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।