Mithun Rashifal 3 May 2026: रविवार का दिन काफी हद तक मिथुन राशि वालों के अनुकूल रहने वाला है। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में सराहना और पहचान मिलने के योग हैं। जो लोग सीनियर्स के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन खास रहने वाला है, खासकर उनके लिए जो विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा भाई-बहनों का सहयोग भी मिलने से कई काम आसान होंगे। पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों रविवार का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको सीनियर अधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Kumbh Rashifal 3 May 2026: कुंभ वालों के आर्थिक पक्ष में आएगा सुधार, लेकिन सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क