1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: इन 4 राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष नजर, ये 3 राशियां रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: इन 4 राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष नजर, ये 3 राशियां रहें सावधान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Sep 17, 2022 05:15 am IST,  Updated : Sep 17, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 17 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

indiatv- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज के दिन दोपहर के समय सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। एक बार फिर से बता दूं कि आज के दिन उन लोगों को श्राद्ध किया

जायेगा, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ हो। इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को महान यज्ञों के बराबर पुण्यफल मिलता है और वह श्रेष्ठ विचारों का धनी होता है।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है | आज जरुरी काम से आपकी लम्बी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आयेंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा ,पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा।

  • लकी कलर - नीला
  • लकी नंबर - 3

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस  पर खूब मेहनत करेंगे अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • लकी कलर - पर्पल
  • लकी नंबर - 7

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी सोसाइटी मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे।

  • लकी कलर - मजेंटा
  • लकी नंबर - 6

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आप मैडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।

  • लकी कलर - सफेद
  • लकी नंबर - 6

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आपका दिन जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आया है। लग्न में सूर्य, शुक्र, दूसरे बुध तीसरे केतु, 8वें गुरु, 6वें शनि, 10वें चंद्रमा और मंगल हैं। लग्न का शुक्र आपको क्रिएटिव बनाएगा अपने पराक्रम पर पूरा ध्यान रखें प्रेम मिलेगा, करियर अच्छा होगा।

  • लकी कलर - हरा
  • लकी नंबर - 6 

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope)

आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे। आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

लकी कलर -लाल
लकी नंबर - 6 

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope) 

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप अपने बच्चों के साथ पैरेंट मीटिंग में जायेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे ,जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा।

  • लकी कलर -गुलाबी
  • लकी नंबर - 6 

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ गरीबों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

  • लकी कलर -नीला
  • लकी नंबर - 6 

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आपकी टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें , आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जायेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं।

  • लकी कलर -सिल्वर
  • लकी नंबर - 9

मकर राशि  (Capricorn Daily Horoscope)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे , पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है ,अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

  • लकी कलर -हरा
  • लकी नंबर - 2

कुम्भ राशि  (Aquarius Daily Horoscope)

आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।  कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

  • लकी कलर -हरा
  • लकी नंबर - 5

मीन राशि  (Pisces Daily Horoscope) 

आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आप कोई पसंदीदा काम करेंगे। पिछले दिनों ऑफिस के पेंडिंग वर्क को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

  • लकी कलर -ग्रे
  • लकी नंबर - 4

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।