1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 27 September 2022: नवरात्रि के दूसरे इन 3 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा, इन्हें होने वाला है धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022: नवरात्रि के दूसरे इन 3 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा, इन्हें होने वाला है धन लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 27, 2022 05:30 am IST,  Updated : Sep 27, 2022 05:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा साथ ही ये भी जानते हैं कि किस तरह से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 27 September 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मिथुन राशि वालों को मिलेगा दोस्त का सहयोग
  • कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
  • मीन राशि वालों का ऑफिस में होगा झगड़ा

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जायेगा। आज सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जायेगा, जो अगली सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा, जो की अगले दिन सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा साथ ही ये भी जानते हैं कि किस तरह से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज वर्कलोड कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। 

शुभ रंग- मैरून 

शुभ अंक- 6 

वृष राशि 

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए  सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियो का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें ,जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- पर्पल 
शुभ अंक- 7 

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आप नया करोबार करने की में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें ,आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाएं,परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6 

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिलायेंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगे। बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें ,आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला 
शुभ अंक- 1 

सिंह राशि 

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। ऑफिस के कार्यो में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी, इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 8 

कन्या राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यों में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगे। मां दुर्गा की आरती करें,  सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ अंक- 6 

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई-बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फील होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी करेंगे। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढायें ,जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

शुभ रंग- लाल  
शुभ अंक- 2 

वृश्चिक राशि 

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यपार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर  
शुभ अंक- 9 

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स का आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें ,रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। 

शुभ रंग- ग्रे 
शुभ अंक- 4 

मकर राशि 

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।  मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, करोबार में बरकत होगी।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2 

कुंभ राशि 

Aaj Ka Rashifal 27 September 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 27 September 2022

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की साहयता मांगेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम लेकर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- नीला 
शुभ अंक- 3 

मीन राशि 

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बनेगी, आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से लर्ट रहेंगे आज  की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। मां दर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीच 
शुभ अंक- 5 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: घर में भगवान की मूर्ति को गलत तरीके से रखना पड़ सकता है भारी, छिन सकता है पूरा धन

Vastu Tips: हर जगह मिलेगी सफलता और चारों ओर से आएगा पैसा, बस घर में रखनी होगी ये छोटी सी चीज

Cancer Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: हर मुश्किल पर पाएंगे विजय, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Aries Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: ग्यारहवें भाव में शनि बना रहे धन लाभ के योग, एक्स्ट्रा इनकम के खुलेंगे रास्ते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।