1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 3 June 2022: इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत, इन 3 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022: इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत, इन 3 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

 Published : Jun 03, 2022 05:45 am IST,  Updated : Jun 03, 2022 05:45 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 3 जून को आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 3 June 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वालों की किस्मत आज साथ रहेगी।
  • वृष राशि वालों का सोचा हुआ काम होगा पूरा।
  • कर्क राशि वालों को ऑफिस में अधिक कार्य करना पड़ सकता है।

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 3 जून को आपका दिन।  

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा।   आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है।  अगर कोई काम बहुत समय से लंबित था, तो आज वो पूरा हो सकता है।  

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी, आप उन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।  बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा।   साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।  इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा।  

मिथुन राशि

आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे।आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है।  आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।  इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है ।  

कर्क राशि 

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 June 2022

आज आपका दिन तनाव भरा हो सकता है। आज ऑफिस में वर्कलोड अधिक हो सकता है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में परेशानी हो सकती है। आज आपके हाथ से बाहर जाती परिस्थितियां आपको किसी से बहस करने पर मजबूर कर सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा। आज अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें। 

सिंह राशि 

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 June 2022

आज अगर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं।  पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं।  किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है।  आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा।  आज समय का सदुपयोग करें, फायदा जरुर मिलेगा।  

कन्या राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे।  साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी हो सकती है। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।  आज आप किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे।

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 June 2022

आज का दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात थोड़े कमजोर नज़र आ रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आज टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें।  आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। 

वृश्चिक राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।  आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है।  आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।  

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 June 2022

आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे।  इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।  ऑफिस में आज काम को समय से पूरा कर लेंगे।  

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें।  आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है।  आज बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिले।  

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 June 2022

आज आपके दिमाग में कई तरह के विचार आयेंगे। आज कोई जरूरी काम बनते नज़र आयेंगे। आज संतान पक्ष की सफलता आपको खुश करेगी। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।  आज नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।  आज दोस्तों के बीच आयी खटास दूर हो जाएगी।  

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal 3 June 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 June 2022

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।  आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।  

 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

ये भी पढ़ें - 

Aaj Ka Panchang 3 June 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Vastu Tips: ऑफिस के लिए फर्नीचर बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना नहीं होगी बरकत

Vastu Shastra: घर की इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं किचन या टॉयलेट 

Taurus Monthly Horoscope June 2022: वृषभ राशि वालों का बढ़ने वाला है खर्च, सेहत के प्रति रहें जागरूक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।