1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: पुत्रदा एकादशी के दिन 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, जानें क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे

Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: पुत्रदा एकादशी के दिन 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, जानें क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 05, 2025 06:00 am IST,  Updated : Aug 05, 2025 06:00 am IST

Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पुत्रदा एकादशी व्रत है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज आप परिवार के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से महंगा उपहार प्राप्त होगा। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 07

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिससे आपको ओवर टाईम करना पड़ सकता है। आज आप रुपए–पैसों के मामले में लापरवाही न करें और सारी चीजें अच्छे से चेक करें। आज टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आज आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं, यह सलाह मददगार साबित होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 06

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ुशी से भरा रहेगा। आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलने से मन संतुष्ट होगा। आज आप बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आप अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है, आप पारिवारिक और ऑफिस की गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। आज आपको किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आज समाज में आपका नाम ऊंचा होगा, जिससे आपको ख़ुशी प्राप्त होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 03

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप घरवालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा, जिससे आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 09

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टि से अच्छा लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आज आपको अच्छा डाइट प्लान तैयार कर लेना चाहिए। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। इस राशि के खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 04

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है, बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलने वाली है। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। आज मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, इससे आपका जीवन सहज रहेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 02

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप बिजनेस में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज का दिन राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे ले जाने के लिए ऑफिस में चल रही जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा और मन में प्रसन्नता आएगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकती हैं।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एकाग्र मन से काम करेंगे, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे होटल में डिनर करने जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचें, हो सके तो किसी की सहायता ले-लें। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अधिकारियों से मदद मिलेगी, जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा। आज आपको रियल स्टेट के बिजनेस में नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने का अवसर प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसे आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपका कारोबार बढ़िया चलेगा। आज आपको शारीरिक स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 09

मकर राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज बिजनेस में आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपने भाई-बहनों को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको पिता की सलाह से बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करके ख़ुशी मिलेगी। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है , आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 01

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनाएं भी बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज आपका अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आज आप अपने कार्यों को जितनी मेहनत और लगन से करेंगे उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर से किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं। आज छात्र किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं। 

  • शुभ रंग- नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज बैंक में कार्यरत व्यक्ति अपना काम समय से निपटा लेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बना रहेगा, जिससे आपकी समाज में पहचान बढ़ेगी। आज आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा और आज राजनीतिक व्यक्तियों  के साथ मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आज घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- काल
  • शुभ अंक- 06

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

सिर्फ 30 दिनों के अंदर किस्मत पलट देता है ये चमत्कारी रत्न, इन दो राशियों को सबसे ज्यादा करता है सूट

शनि की महादशा इन 4 राशियों के लिए होती है सकारात्मक, भाग्य का मिलता है साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।