1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: मंगलवार के दिन बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, समाज में भी बढ़ेगी ख्याति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: मंगलवार के दिन बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, समाज में भी बढ़ेगी ख्याति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 09, 2025 06:01 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 12:38 pm IST

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्य शयन व्रत किया जायेगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 9 सितंबर 2025 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है, साथ ही लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी। आज अपनी कोई पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचेंगे तो आप किसी बड़ी परेशानी से बच जायेंगे। आज आपको किसी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी, आप खुद को ऊर्जावान फील करेंगे।

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- सिल्वर

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्तिथि रखने के लिए शेड्यूल बनाएंगे और उसी के अनुरूप कार्य करेंगे तो आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। वर्तमान परिवेश में आपने जो नई नीतियां बनाई है, इस वजह से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। आज आप बीमा अथवा निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी साबित रहेगा। आज किसी दोस्त के साथ मिलकर आप शाम का समय अच्छे से इंजॉय करेंगे।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- पिंक

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपकी कारोबारी गतविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। आज आपको किसी कार्य को लेकर की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। आज आप किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करेंगे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आज घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। इस राशि के छात्र आज अपनी पढाई को लेकर सीरियस रहेंगे।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- नीला

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप दोबारा आत्मविश्वास और ऊर्जा से अपने काम में लग जाएंगे। आज आप अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आज आपको प्रयास करने पर कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, जिसमें आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- सुनहरा

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक जिम्मेदारियां और काम का बोझ रहेगा, लेकिन सहकर्मियों की मदद से सब निपट जायेगा। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, घर में चहल – पहल बनी रहेगी। आज आप कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को पूरा करें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा सकते हैं।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- नेवी ब्लू

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आपको किसी कानूनी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति अथवा राजनीतिज्ञ के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। इस राशि के छात्रो को किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अनुकूल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा। अच्छी जॉब मिलेगी। आज महिलाएं किसी रिश्तेदार के आने की ख़ुशी में अच्छे – अच्छे पकवान बनायेंगी।

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- लाल

तुला राशि– आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगे और आपके व्यवसायिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। आज आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर आपका सरकारी अथवा कोर्ट से संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने की उचित संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- ग्रे

वृश्चिक राशि– 

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज किसी आयोजन की वजह से खर्च की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी। आज आप नए वाहन को खरीदने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी सोच में और अधिक सकारात्मकता लाने की जरूरत है। आज आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी और आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपका मन साहित्य को पढ़ने – लिखने में लगेगा, आप नयी कहानी भी लिख सकते हैं। 

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग- पर्पल

धनु राशि– आज का दिन आपके लिए ख़ुशी से भरा रहने वाला है। आज आपको रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। आज आप किसी समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे और आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। आज आप अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

  • शुभ अंक- 01
  • शुभ रंग- भूरा

मकर राशि– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए परिवार का सहयोग ले सकते हैं, इससे आपको साहस मिलेगा। आज का दिन पारिवारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। यदि किसी वजह से कोई उलझन बनी हुई थी, तो आज उसका भी निवारण हो जाएगा। इस राशि के युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको जीवनसाथी से मंहगा उपहार भी मिल सकता है, जिससे आपको ख़ुशी होगी।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- पीला

कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको कारोबार में दुगुना धन लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा और बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। आज आपको इंश्योरेंस और कमीशन के बिजनेस में विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा और आपको किसी करीबी का साथ मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- हरा

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। ये निवेश आने वाले दिनों में बेहतर फायदा देने वाला रहेगा। आज आप सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- ओरेंज

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में गलती से भी न करें इन चीजों की खरीदारी, रूठ जाएंगे आपके पितृ

10 साल बाद राहु अपने नक्षत्र में कर रहा है वापसी, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, खूब चमकेगा करियर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।