1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 26th Oct 2025: रविवार का दिन मेष-मिथुन सहित 4 राशियों के लिए खास, आर्थिक उन्नति के मिलेंगे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26th Oct 2025: रविवार का दिन मेष-मिथुन सहित 4 राशियों के लिए खास, आर्थिक उन्नति के मिलेंगे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 26, 2025 06:18 am IST,  Updated : Oct 26, 2025 09:03 am IST

Aaj Ka Rashifal 26th Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य पंचमी मनायी जायेगी। साथ ही आज छठ का दूसरा दिन है। आइए जान लेते हैं मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 26th October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य पंचमी मनायी जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है, आज के दिन खरना किया जाएगा। आइए जानते हैं आज के सभी शुभ संयोग और 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशिः  आय के नए स्रोत बनेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशिफल

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा, आपको आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज ऑफिस में थोड़ा ज्यादा काम रहेगा, जिसकी वजह से आपको शारीरिक थकान हो सकती हैं। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा जिससे आपके काम चलते रहेंगे। आज आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसके साथ बैठकर आप खूब बातें करेंगे। आज आपकी नए वाहन को लेने की इच्छा पूरी होगी।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 3

वृष राशिः आज आप कारोबार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगें

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप कारोबार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगें और उसे आगे बढ़ाने में किसी की मदद लेंगे। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज छात्र शिक्षक से किसी विषय को अधिक समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस ले सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगें , आपको मानसिक शांति मिलेगी।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 6

मिथुन राशिः परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें कलीग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका काम अच्छा और आसानी से हो जायेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा , खास कर उनके खान – पान को लेकर। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद ले सकतें हैं।

  • शुभ रंग – महरून
  • शुभ अंक – 4

कर्क राशिः खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के तमाम बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आय के नए स्रोत भी बनेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए और इफेक्टिव आडियाज आयेंगे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 9

सिंह राशिः आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, तो आने वाले समय में वो आपका अच्छा लाभ करायेंगे। यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो धीरे-धीरे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज जीवनसाथी की मदद से आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 7

कन्या राशिः आपकी रूचि साहित्य को पढ़ने और लिखने में रहेगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप पेंडिंग कार्यों को निपटाने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप कुछ समय मित्रों के साथ बितायेंगे और किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे। आज आप पैतृक सम्पत्ति को लेकर अपने कजिन से बात कर सकते हैं, जिसमें वो आपको अच्छी सलाह देंगे। आज आपकी रूचि साहित्य को पढ़ने और लिखने में रहेगी, आपको किसी व्यक्ति के माध्यम से साहित्यिक पुस्तक भी प्राप्त होगी।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 8

तुला राशिः आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार में डबल मुनाफा कमायेंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल बनेंगे। आज आपको बडों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपके काम में उन्नति होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगें , जिनका लाभ लेकर आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आज बच्चे खेल – कूद के साथ – साथ पढाई भी अच्छे से करेंगे।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 5

वृश्चिक राशिः आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका जल्द ही आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा , जिससे आपके दिल का बोझ कम होगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज इस राशि के लेखकों के मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है , जिसे आने वाले समय में खूब पसंद किया जायेगा। 

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 2

धनु राशिः नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यापारिक लाभ कमाने के साथ – साथ अपने खर्चों के ऊपर भी ध्यान दें। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर सोच – विचार करें और घर के बड़ों से भी सलाह – मशवरा कर सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आज आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है , जो आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी मदद करेगा।

  • शुभ रंग – इंडिगो
  • शुभ अंक – 1

मकर राशिः आज आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलेगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TV आज का मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलेगी, जिससे वो अपने उद्देश्य की तरफ आगे बढेंगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो काम में आपकी मदद करेंगे। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपकी तारीफ होगी और आपको ख़ुशी मिलेगी। 

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 4

कुंभ राशिः आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ अहम् फैसले करेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छा चल सके। आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों में किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकतें हैं। इस राशि के छात्र आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमें स्कूल प्रशासन आपकी पूरी हेल्प करेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी, बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप किसी काम की शुरुआत पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करें, आपको लाभ अवश्य होगा।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 9

मीन राशिः आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और जूनियर भी आपसे कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे आपका मन शांत होगा।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-  

Chhath Puja 2025: छठ पर्व के दौरान शिवलिंग पर अर्पित करें ये 4 चीजें, मनोकामनाओं की होगी पूर्ति

Chhath Puja Rules: अगर रख रही हैं व्रत, तो न करें ये 7 बड़ी गलतियां, वरना पूरी श्रद्धा के बावजूद अधूरा रहेगा छठ पूजा का फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।