1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 28 Oct 2025: किन राशियों को मिलेगा आज किस्मत का पूरा साथ और किसे रहना होगा सतर्क, मेष से मीन तक यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 Oct 2025: किन राशियों को मिलेगा आज किस्मत का पूरा साथ और किसे रहना होगा सतर्क, मेष से मीन तक यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Oct 28, 2025 05:44 am IST,  Updated : Oct 28, 2025 08:56 am IST

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज छठ पूजा महापर्व का तीसरे दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, मंगलवार का दिन है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कौन सी राशि पाएगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह 8 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। जैसे मेष, तुला और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। वहीं, कन्या और धनु राशि के जातकों को संयम और सावधानी की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। साथ ही पढ़िए हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक क्या है।

मेष राशि: बन रहे अचानक धन लाभ होने के योग

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मेष राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देनें से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा अचानक धन लाभ होने के योग बने हुयए है आज किसी से अपने मन की बात को शेयर करेंगे, वे आपकी बातों की अहमियत देंगे परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

वृष राशि: व्यापार में आ रही दिक्कतें होंगी दूर

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

वृष राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे लवमेट एक दूसरे प्रति विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है सफलता के योग बने हुये है संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है छात्रों को परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे व्यापार में आ रही समस्याएं आज समाप्त होंगी

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

मिथुन राशि: अपनी बातों से ही प्रभावित करेंगे

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज अपनी बातों से ही किसी को प्रभावित कर देंगे आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

कर्क राशि: छात्रों को मिलेगा मेहनत का शुभ परिणाम

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते है आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 1

सिंह राशि: व्यावसायिक गतिविधियां मन मुताबिक चलेंगी

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज मानव हित में किए गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे व्यावसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्म विश्वास बनाए रखें काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से पछतावा हो सकता है। काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

कन्या राशि: मौन रहना ज्यादा अच्छा होगा

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वो लोग अपने काम पा ज्यादा ध्यान दें आज आप किसी से भी बहस की स्थिति में आ सकते है, इस समय आपका मौन रहना ज्यादा अच्छा होगा पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

तुला राशि: जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

तुला राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि: किसी रिश्तेदार से शुभ संदेश मिलेगा

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहेगा आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा इसके साथ ही आपको नई-नई जानकारियां भी हासिल हों। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश भी मिल सकता है, इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी आज आपके बिजनेस में खास एग्रीमेंट होगा, लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

धनु राशि: निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

धनु राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में न आकर गलत फैसलों से बच जायेंगे आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है। आपकी छोटी छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे घर परिवार में में सुखद माहौल रहेगा व्यापार में जो जिम्मेदारियां मिलेंगी, उसे आप सफलता से निभा लेंगें इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा

शुभ रंग: मेहरून

शुभ अंक: 8

मकर राशि: आज कोई विश हो सकती है पूरी

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मकर राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा आज आप शाम का समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सॉल्यूशन मिल सकता है अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा आपके द्वारा समाज में किए कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा आज कोई विश पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 1

कुम्भ राशि: आज का दिन लेकर आया नई खुशियां

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कुम्भ राशि राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे, वो आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा आज थोडा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

मीन राशि: आज का समय आपके लिए अच्छा है

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मीन राशि वालों आज का समय आपके लिए अच्छा है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी और आपके रुके काम में गति आएगी आज सकारत्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने का प्लान बनायेंगे छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें: Surya Favorite Rashi: हर मुश्किल से उबर जाते हैं सूर्यदेव के खास चहेते लोग, इन 3 राशियों को कभी नहीं होती धन और सम्मान की कमी!

इन्वर्टर की गलत दिशा कर रही है कमाई का नुकसान! जानें घर या ऑफिस में किस दिशा में रखने से बढ़ेगा गेन और सेविंग्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।