Tula Rashifal 20 January 2026: तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मकता लिए हुए है। जीवन घर में किसी की दस्तक आपके जीवन में खुशियां ला सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आज आ सकती हैं। हालांकि इस राशि के कारोबारियों को धैर्य के साथ आज के दिन आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आपका पूरा दिन और आपके लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।
तुला राशिफल 20 अप्रैल 2026
सोमवार का दिन आपके लिए मिली- जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। सोमवार को आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा और सीनियर्स आपके काम की तारीफ भी कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। कोई बड़ा सरप्राइज तुला राशि के कुछ जातकों को पार्टनर से मिल सकता है। आपकी सेहत में भी आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिता की कोई सलाह आपके बहुत काम आ सकती है।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 07.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें-
Garun Puran: क्या मृत्यु के बाद 13 दिनों तक घर में ही रहती है आत्मा? क्या कहता है गरुड़ पुराण