1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Budh Margi: आज रात से शुरू होगी बुध की मार्गी गति, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

Budh Margi: आज रात से शुरू होगी बुध की मार्गी गति, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 29, 2025 10:29 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 10:29 am IST

Budh Margi: बुध ग्रह 29 नवंबर को तुला राशि में मार्गी गति शुरू करेंगे। बुध का मार्गी मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं विस्तार से।

Budh Margi 2025- India TV Hindi
बुध मार्गी Image Source : FREEPIK

Budh Margi: बुध ग्रह 29 नवंबर को तुला राशि में मार्गी गति शुरू करेंगे। बुध का मार्गी 29 नवंबर की रात 11 बजकर 7 मिनट पर होगा। बुध के इस मार्गी गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, बुध आपके जन्मपत्रिका के किस स्थान पर मार्गी हुए हैं और इस दौरान निगेटिव सिचुएशन से बचने के लिये और पॉजिटिव सिचुएशन का लाभ पाने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

मेष राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। बुध के इस गोचर से 6 दिसम्बर तक जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अधिक मजबूत नहीं रहेंगे। आपको रिश्तों में तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है । साथ ही पैसों के मामले में भी थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए । अतः बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये- आपको मन्दिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए। 

वृष राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और आपकी काम में मदद भी करेंगे। साथ ही इस बीच आप जितना धैर्य बनाकर रखेंगे, आपके लिये उतना ही अच्छा होगा। इस दौरान आपको आगे बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। लिहाजा शुभ स्थिति को अपने पक्ष में बनाये रखने के लिये- घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। 

मिथुन राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। बुध के इस गोचर से 6 दिसम्बर तक जिन लोगों ने अपने घर में गाय पाल रखी है, उनकी संतान और जीवनसाथी के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे । समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। लिहाजा 6 दिसम्बर तक हर तरह से अपनी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

कर्क राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। बुध के इस गोचर से 6 दिसम्बर तक अपनी माता जी का ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस दौरान ज्यादा ठीक नहीं रहेगी । अगर संभव हो तो इस दौरान आपको कहीं यात्रा करने से बचना चाहिए। लिहाजा 6 दिसम्बर तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। 

सिंह राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छे से रख पायेंगे। 6 दिसम्बर तक आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा । अत: बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। 

कन्या राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। बुध के इस गोचर से 6 दिसम्बर तक आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता भी अच्छी रहेगी। आप खुद में मस्त रहने की कोशिश करेंगे और अपनी बोली से सारे कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे। लिहाजा बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए। 

तुला राशि- मार्गी बुध का गोचर आपके पहले स्थान पर, यानि लग्न स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। बुध के इस गोचर से इस राशि वाले दूसरों को जल्द ही अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। जीवन राजा के समान रहेगा। इनकी कमाई में अपने आप बढ़ोतरी होगी। लिहाजा शुभ फल बनाये रखने के लिये- आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जितना हो इसके, हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। बुध के इस गोचर से खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लिहाजा बुध के शुभ फलों को बनाये रखने के लिये- मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। 

धनु राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर से 6 दिसम्बर तक आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको अपनी मेहनत के बल पर लाभ होगा। आप इस दौरान थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे। आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। लिहाजा बुध के शुभ फल पाने के लिये- मां दुर्गा की उपासना करें।

मकर राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी चीज़ के प्रति अधिक लालच हो सकता है।

आपको इससे बचना चाहिए। 6 दिसम्बर तक आपको अपने पिता की सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। लिहाजा बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- आपको किसी कन्या का आशीर्वाद लेना चाहिए।

कुम्भ राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके नौवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आपको उम्मीद है। आगे बढ़ने के लिये आपको खुद ही मेहनत करनी होगी । आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। 6 दिसम्बर तक बुध के शुभ फल पाने के लिये- आपको हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए। 

मीन राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका का यह स्थान आयु से संबंध रखता है । बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी। लिहाजा बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। 6 दिसम्बर तक बुध के मंत्र का रोजाना 11 बार जप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Chandrama Gochar: 1 दिसंबर को मंगल की राशि में चंद्रमा करेंगे गोचर, बेहद शानदार रहेगी 3 राशियों के लिए माह की शुरुआत

Vastu Tips: इन 5 चीजों को गिफ्ट करना माना जाता है अशुभ, आपके रिश्ते हो सकते हैं खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।