1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Laxmi Narayan Yog 2025: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Laxmi Narayan Yog 2025: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 24, 2025 09:29 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 08:22 pm IST

Laxmi Narayan yog: जब भी बुध और शुक्र की किसी राशि में युति होती है तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस योग को अत्यंत ही शुभ माना गया है। जल्द ही ये योग वृश्चिक राशि में बनने जा रहा है।

budh shukra yuti- India TV Hindi
बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग Image Source : INDIA TV

Laxmi Narayan yog 2025: वृश्चिक राशि में बुध और शुक्र 6 दिसंबर से 20 दिसंबर तक साथ रहेंगे। ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग 15 दिनों तक बना रहेगा। ये योग सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है और हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति कराता है। ये योग व्यक्ति को धनवान बनाता है और जीवन के सभी दुखों का अंत करता है। चलिए आपको बताते हैं वृश्चिक राशि में बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

मेष राशि

इस राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं। बस किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना होगा। सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलेगा। मकान सुख भी प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये योग लाभकारी साबित होगा। आपके अटके काम बनने शुरू हो जायेंगे। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के शुभ योग बन रहे हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वाद-विवादों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। लक्ष्मी नारायण योग आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करेगा। लंबे समय से अटके काम बनने शुरू हो जायेंगे। बिजनेस में जो घाटा हुआ था उससे ज्यादा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके करियर को एक नई दिशा देगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आपका सुनहरा समय आने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

99% लोग गंगा स्नान में करते हैं ये बड़ी भूल, ऐसे में पुण्य नहीं लग जाता है पाप, देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया Ganga Snan का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।