1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Diwali 2025: 71 सालों के बाद दिवाली पर बन रहे ये 5 बेहद शुभ संयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, बड़े धन लाभ के हैं योग

Diwali 2025: 71 सालों के बाद दिवाली पर बन रहे ये 5 बेहद शुभ संयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, बड़े धन लाभ के हैं योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 19, 2025 11:03 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 11:04 pm IST

Diwali 2025: दिवाली पर इस बार सात दशक के बाद बेहद शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इन शुभ संयोगों के बनने से राशिचक्र की 3 राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Diwali 2025- India TV Hindi
दिवाली 2025 Image Source : FREEPIK

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोमवार है और साथ ही कई शुभ संयोग भी इस दिन बनने वाले हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा वहीं ग्रह के संयोजन से भी इस दिन कई योग बनेंगे। सूर्य और बुध की युति इस दिन बुधादित्य योग का निर्माण करेगी वहीं गुरु का अपनी उच्च राशि में स्थित होना हंस योग का निर्माण करेगा। इसके अलावा इस दिन आदित्य मंगल योग और कलानिधि योग का निर्माण भी होगा। इस वर्ष एक साथ 5 शुभ संयोग 71 साल के बाद दिवाली पर बनने जा रहे हैं। इन शुभ संयोगों के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को दिवाली पर बेहद शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि 

आपको पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संपन्नता देखने को मिल सकती है। दिवाली के बाद कोई शुभ समाचार भी आपको प्राप्त हो सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में भी शुभ परिणाम मिलेंगे। रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी इसके साथ ही आपको धन-धान्य की भी प्राप्त हो सकती है। अगर आप वाहन खरीदने का विचार बना रहे थे तो आपका सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

आपके लिए दिवाली और इसके बाद का समय काफी अच्छा रह सकता है। मानसिक रूप से आप खुद में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के जरिए भी इस राशि के कुछ लोगों को लाभ की प्राप्त हो सकती है। माता-पिता के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। किस्मत का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसे सामाजिक स्तर पर भी और करियर के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। 

तुला राशि 

आपके लिए भी दिवाली का पर्व शुभता लेकर आ सकता है। आपकी दबी ख्वाहिशें पूरी हो सकती है। खासकर शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता लक्ष्मी का कृपा से आपको धन-धान्य की प्राप्ति भी हो सकती है। सेहत में भी आपको अच्छे बदलाव इस दौरान देखने को मिलेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों को सीनियर्स के द्वारा सराहा जा सकता है। प्रेम संबंधों में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mata Lakshmi Ke 108 Naam: दिवाली पर करें माता लक्ष्मी के इन 108 नामों का जप, पूरी होगी हर मनोकामना

Diwali ki Katha: दिवाली के दिन जरूर करें महालक्ष्मी की पौराणिक कथा का पाठ, इसके बिना अधूरी रहेगी पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।