1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Gajkesri Yog: गुरु-चंद्रमा की युति बनाएगी गजकेसरी योग, 10 नवंबर से इन 2 राशियों को करियर क्षेत्र में मिलेंगी अपार संभावनाएं

Gajkesri Yog: गुरु-चंद्रमा की युति बनाएगी गजकेसरी योग, 10 नवंबर से इन 2 राशियों को करियर क्षेत्र में मिलेंगी अपार संभावनाएं

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 08, 2025 07:40 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 07:40 am IST

Gajkesri Yog: चंद्रमा 10 नवंबर 2025 को मिथुन राशि से कर्क में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा और इस योग के बनने से 2 राशियों को करियर क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Gajkesri Yog- India TV Hindi
गजकेसरी योग Image Source : FREEPIK

Gajkesri Yog: गुरु और चंद्रमा जब किसी राशि में एक साथ विराजमान होते हैं तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। 10 नवंबर को भी चंद्रमा और गुरु की युति होगी। मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे जहां गुरु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से राशिचक्र की 2 राशियों को करियर क्षेत्र में जबरदस्त संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं और साथ ही उच्च पद भी ये लोग प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

कर्क राशि 

गजकेसरी योग आपकी राशि में ही बनेगा। ऐसे में आपके सप्तम भाव पर गुरु और चंद्रमा की दृष्टि होगी वहीं आपके भाग्य और संतान के भाव पर गुरु दृष्टि डालेंगे। ऐसे में भाग्य का भरपूर साथ आपको गजकेसरी योग के बनने से मिलेगा। अगर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए थे तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान कर्क राशि के कुछ लोगों को अचानक से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अच्छे और अनुभवी लोगों की संगति में आप रहेंगे और उनके जरिए भी करियर क्षेत्र में नई संभावनाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं। गजकेसरी योग के बनने से आपके मन में कोई नई स्किल सीखने की ललक जाग सकती है। कुछ लोग कोई शॉर्ट टर्म कोर्स ज्वाइन भी कर सकते हैं। ऊर्जा और उत्साह आपमें देखने को मिलेगा। 

वृश्चिक राशि 

आपके नवम भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस भाव में दो शुभ ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। आपकी मेहनत को किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप किसी इंटरव्यू में पास हो सकते हैं। कुछ लोगों को विदेशों में जॉब करने का मौका मिलेगा। वहीं पहले से ही किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे लोगों को भी सुखद फल मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों को कार्यक्षेत्र में इस अवधि में सराहा जा सकता है। जो लोग योगा, ज्योतिष आदि विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उनको किसी बड़ी संस्था में कार्य करने का मौका मिल सकता है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव 10 नवंबर के बाद आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shadashtak Yog Rashifal: शुक्र-वरुण के षडाष्टक योग से चमकेगी किस्मत, 7 नवंबर से इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगी खुशियां

Vastu Tips for Agarbatti: अगरबत्ती जलाना शुभ या अशुभ? जानिए पूजा में अगरबत्ती जलाने के सही नियम और धार्मिक मान्यता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।