1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Grah Gochar Rashifal: ग्रहों का बड़ा फेरबदल! 16 अक्टूबर से इन राशियों की झोली भरेंगे मंगल और बुध, खुलने वाले हैं किस्मत के ताले!

Grah Gochar Rashifal: ग्रहों का बड़ा फेरबदल! 16 अक्टूबर से इन राशियों की झोली भरेंगे मंगल और बुध, खुलने वाले हैं किस्मत के ताले!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Oct 13, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 03:58 pm IST

Grah Gochar Rashifal: 16 अक्टूबर से विशाखा नक्षत्र में मंगल और बुध की शुभ युति बन रही है। यह खगोलीय संयोग तीन राशियों मेष, सिंह और धनु के लिए सौभाग्य, सफलता और धनवृद्धि लेकर आ रहा है। इन जातकों को करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने वाले हैं।

Grah Gochar Rashifal- India TV Hindi
विशाखा नक्षत्र में मंगल-बुध युति Image Source : FREEPIK

Grah Gochar Rashifal: 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर मंगल ग्रह ने स्वाति नक्षत्र छोड़कर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। अब 16 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 08 मिनट पर बुध ग्रह भी इस नक्षत्र में गोचर करेंगे। 16 अक्टूबर 2025 से बुध ग्रह के विशाखा नक्षत्र में प्रवेश के साथ मंगल-बुध की युति बनने जा रही है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, विशाखा नक्षत्र महत्वाकांक्षा और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे में जब पराक्रम के कारक मंगल और बुद्धि के स्वामी बुध इस नक्षत्र में साथ होंगे, तो कुछ राशियों के लिए इसका प्रभाव बहुत शुभ रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, यह संयोजन तीन राशियों मेष, सिंह और धनु के जातकों के लिए नई सफलता के द्वार खोल सकता है।

मेष राशि: आर्थिक उन्नति और प्रमोशन के योग

मेष राशि के स्वामी मंगल होने के कारण यह युति इस राशि के जातकों के लिए खास लाभकारी रहेगी। विशाखा नक्षत्र में मंगल-बुध का साथ आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा। प्रोफेशनल लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय नई डील और इन्वेस्टमेंट  के लिए शुभ रहेगा। पुराने अटके कामों में गति आएगी। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

सिंह राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान

सिंह राशि के जातकों के लिए यह युति आत्मविश्वास और पहचान बढ़ाने वाली रहेगी। करियर में अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय से जॉब बदलने या प्रोफेशनल ग्रोथ की सोच रहे थे, उनके लिए यह सही समय साबित होगा। स्टूडेंट्स को काम्पिटिटिव एग्जाम्स में सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी शुभ समाचार की संभावना है। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना होगा और किसी तरह की आलोचनाओं को खुद पर हावी न होने दें। 

धनु राशि: अचानक लाभ और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति स्वयं विशाखा नक्षत्र के अधिपति हैं, इसलिए यह संयोग इनके लिए बहुत ही मंगलकारी है। धनु जातकों को इस अवधि में जॉब, बिजनेस और इन्वेस्टमेंट से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। वाणी में प्रभाव और विचारों में स्पष्टता बढ़ेगी, जिसका असर आपके सोशल और प्रोफेशनल रिलेशन पर होगा, ये और मजबूत होंगे। शादी या संतान संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  20 अक्टूबर से होंगे बड़े बदलाव, बुध और मंगल ग्रहों की युति बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता!

Diwali Upay: मां लक्ष्मी के होंगे दर्शन, बस दीवाली की रात जरूर कर लें ये टोटका, चुपचाप करेंगे तभी फायदा होगा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।