Kanya Rashifal 24 May 2026: 24 मई, रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए सफलता और शांति भरा बीतेगा। आपके दांपत्य जीवन, करियर, बिजनेस, शिक्षा और पारिवारिक मामलों से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यह बताता है कि आज का दिन आपके लिए कई मायनों में लाभकारी और उत्साह से भरा रह सकता है, जहां आपको नए अवसरों के साथ-साथ रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है। आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा दिया गया
कन्या राशि
रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में आपको आज वह काम मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: तुला राशि वालों का पार्टनर के साथ बीतेगा शानदार समय, जानें रविवार को और क्या रहेगा खास, पढ़ें दैनिक राशिफल