Kumbh Rashifal 23 April 2026: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। नौकरी और करियर में बदलाव के संकेत हैं, जो आगे चलकर आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। छात्रों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सफलता और लाभ लेकर आया है। कुल मिलाकर आज का दिन राहत, प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक कुंभ राशिफल।
कुंभ राशि उलझनें आज होगी समाप्त
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको परिवर्तन नजर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझनें आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसंद चीज लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान-पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी बात जो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: