1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 11 अगस्त का लव राशिफल: आज कर्क राशि में रहेंगे चंद्रमा, मिथुन-मीन सहित 3 राशियों को प्रेम जीवन में मिल सकते हैं शुभ फल

11 अगस्त का लव राशिफल: आज कर्क राशि में रहेंगे चंद्रमा, मिथुन-मीन सहित 3 राशियों को प्रेम जीवन में मिल सकते हैं शुभ फल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 11, 2026 06:22 am IST,  Updated : Aug 11, 2026 06:22 am IST

मंगलवार के दिन चंद्रमा की स्थिति के चलते कुछ लोगों को प्रेम जीवन में सुखद फल मिल सकते हैं। ये राशियां पार्टनर के साथ अच्छा समय भी बिता सकती हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 11 अगस्त और मंगलवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में संचार करेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति कुछ लोगों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। खासकर मिथुन-मीन सहित 3 राशियां आज के दिन शुभ फल प्राप्त कर सकती हैं। आइए ऐसे में लव राशिफल से जान लेते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि 

मिथुन वालों को आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आपके घर के माहौल में भी आज के दिन सकारात्मकता देखने को मिलेगी। 

वृषभ राशि 

पार्टनर के साथ कुछ लोग घूमने का विचार आज के दिन बना सकते हैं। आपकी मीठी वाणी प्रेम संबंधों में भी मिठास घोल सकती है। 

मिथुन राशि 

पार्टनर से आप आज भावनात्मका जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। दिल की बातें आप खुलकर कहेंगे जिससे पार्टनर का आप पर भरोसा बढ़ेगा। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आज आपकी राशि में ही रहेंगे जिससे आपका आकर्षण बढ़ेगा। इस राशि के कुछ सिंगल लोग आज के दिन मिंगल कर सकते हैं। 

सिंह राशि 

आज के दिन सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों को सुनकर पार्टनर के साथ बहसबाजी करने से बचें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के कुछ लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से सोशल मीडिया के जरिए हो सकती है। जो लोग लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं वो पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।

तुला राशि 

आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी पार्टनर के लिए समय निकाल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मकता आज के दिन आ सकती है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों अगर लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं तो आज इस विषय में घर के लोगों को भी बता सकते हैं। 

धनु राशि 

आज के दिन इस राशि के जातक छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो सकते हैं। हालांकि आपका पार्टनर अपनी बातों से आपको मना लेगा। 

मकर राशि 

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग इस राशि वालों को मिल सकता है। पार्टनर का साथ पाकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

कुंभ राशि 

प्रेम की गाड़ी आज के दिन पटरी पर आ सकती है। हालांकि आपको अपनी बातों को पार्टनर पर थोपने से बचना चाहिए। 

मीन राशि 

मीन वालों की लव लाइफ में आज रोमांस बढ़ सकता है। पार्टनर को लेकर जो गलतफहमी आपके दिल में थी वो भी दूर हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

घर में 3 चीजों को रखने से जीवन में मिल सकती है उन्नति, वास्तु शास्त्र में इन्हें माना गया है बेहद शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।