1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा कर सकते हैं मेष-मिथुन सहित 3 राशियों के जातक, पढ़ें 25 जून का लव राशिफल

पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा कर सकते हैं मेष-मिथुन सहित 3 राशियों के जातक, पढ़ें 25 जून का लव राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 25, 2026 08:26 am IST,  Updated : Jun 25, 2026 08:26 am IST

गुरुवार का दिन मेष-मिथुन सहित कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। लव राशिफल के अनुसार इन राशियों के लोग दिल की बातों को आज जुबां पर ला सकते हैं।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

चंद्रमा 25 जून के दिन शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर कर रहे होंगे। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की राशि में चंद्रमा की स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। खासकर मेष, मिथुन और कन्या राशि के लोगों को पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 

मेष राशि 

आपके साझेदारी के सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति प्रेम जीवन में सकारात्मकता लाए सकती है। दिल की बातें आज जुबां पर आएंगी। रिश्ते में मजबूती लाने के लिए सुनहरा दिन है। 

वृषभ राशि 

आज आपको धैर्य के साथ प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देंगे तो लव लाइफ में सुधार आ सकता है। 

मिथुन राशि 

आपके प्रेम भाव यानि पंचम भाव में चंद्रमा का होना आपके लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है। सिंगल लोग आज के दिन किसी खास से मिल सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंधों में हैं वो पार्टनर से दिल की बातें साझा करते देखे जा सकते हैं। 

कर्क राशि 

लव राशिफल के अनुसार आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। कुछ लोग पार्टनर के साथ मिलकर किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

सिंह राशि 

रिश्ते में तरोताजगी लाने के लिए आप पार्टनर को किसी तरह का सरप्राइज दे सकते हैं। पार्टनर से दूर रहते हैं तो शाम का समय फोन पर बातें करने में गुजर सकता है। 

कन्या राशि 

आपके वाणी के भाव यानि दूसरे भाव में चंद्रमा की स्थिति आपको शुभ परिणाम दिलाने वाली साबित होगी। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और दिल की बातें आज उनसे शेयर आप कर सकते हैं। 

तुला राशि 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण देखने को मिल सकता है। शादी या पार्टी में किसी खास से मुलाकात संभव है। 

वृश्चिक राशि

आपके हानि भाव यानि द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। पार्टनर पर बेवजह शक करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। 

धनु राशि 

लव लाइफ में चली आ रही परेशानियों का इस राशि के कुछ जातकों को हल मिल सकता है। पुराने समय की बातें पार्टनर से साझा करके आप जीवन में बेहतर बदलाव ला सकते हैं।

मकर राशि 

आज के दिन आपको प्रेम और निजी जीवन में संतुलन बिठाने की कोशिश करनी होगी। अगर आप चाहते हैं दोनों ही अच्छे रहें तो प्लानिंग के साथ आगे आपको बढ़ना चाहिए। 

कुंभ राशि 

इस राशि के कुछ लोग आज लव पार्टनर को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। सकारात्मक जवाब मिलने की भी संभावना है। 

मीन राशि 

चंद्रमा की स्थिति आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है। आठवें भाव में बैठे चंद्रमा शक आपके मन में पैदा कर सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर प्रेम जीवन में रहें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

शुक्र ग्रह का 3 भावों में बैठना प्रेम जीवन में परेशानियों का कारण, जान लें जरूरी उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।