प्रेम राशिफल 27 जून के अनुसार कुछ राशियों को आज बेहद शुभ परिणाम लव लाइफ में मिल सकते हैं। सप्ताहांत में आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं वहीं कई गलतफमियां भी दिल से दूर होंगी। हालांकि कुछ लोगों को सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता है क्योंकि आज चंद्रमा अपनी नीच राशि में रहेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
मेष राशि
आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। हफ्ते भर की थकान मिटाने के लिए पार्टनर से मिलने जा सकते हैं। शाम का समय अच्छा बीतेगा।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के प्रेम जीवन में आज अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर और आपके बीच गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि
आपके लिए दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। कुछ बातों को लेकर पार्टनर से नोकझोंक हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल सकते हैं।
कर्क राशि
आपके लिए दिन खास है। आज आप गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे और प्रयासों में सफल भी हो सकते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात अपने पुराने लव पार्टनर से हो सकती है।
सिंह राशि
लव लाइफ में अच्छे अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग प्रेम जीवन का राज घर के किसी व्यक्ति को आज बता सकते हैं।
कन्या राशि
आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान आज के दिन बना सकते हैं। गलतफहमियां आज दूर होंगी और पार्टनर के साथ फुर्सत भरे पल बिता पाएंगे।
तुला राशि
आपके लिए दिन यादगार रह सकता है। पार्टनर अपनी बातों से आपको आकर्षित करेगा और आप भी उनसे दिल की बातें खुलकर कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों की लव लाइफ में आज थोड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आपकी कोई बात पार्टनर को चुभ सकती है इसलिए शब्दों का चयन सोच समझकर करें।
धनु राशि
आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में होंगे इसलिए किसी वजह से पार्टनर से दूरी बन सकती है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी।
मकर राशि
प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। मकर राशि के कुछ जातकों को अचानक से पार्टनर से कोई उपहार मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी खास से आज के दिन हो सकती है।
मीन राशि
मीन वाले आज अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ साझा करते नजर आ सकते हैं। आपका ऐसा करने पार्टनर को आपके और करीब ले आएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: