आज 5 जुलाई रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता आज के दिन देखने को मिल सकती है। हालांकि राशिचक्र की कुछ राशियों को प्रेम जीवन में सतर्कता भी आज के दिन बरतनी होगी। आइए ऐसे में जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का हाल।
मेष राशि
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन अच्छा रह सकता है। गलतफमियां आज दूर हो सकती हैं और प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है।
वृषभ राशि
आप फुर्सत के पलों में आज के दिन पार्टनर से घंटों बातें कर सकते हैं। हफ्ते भर की थकान पार्टनर की बातों से दूर हो सकती है।
मिथुन राशि
आपके लिए दिन अच्छा साबित होगा। भाग्य आज आपका साथ देगा जो लोग दिल के करीबी को प्रपोज करने वाले हैं उन्हें सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क लग्न और राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। भावनाओं में बहकर आज ऐसा कुछ न कहें जिससे पार्टनर आप से दूरी बना ले।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के जीवन में अच्छे बदलाव आज आएंगी। रोमांस और रोमांच की अधिकता आज के दिन प्रेम जीवन में देखने को मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज प्रेम जीवन में सावधानी बरतनी होगी। किसी तीसरे की वजह से पार्टनर के साथ झगड़ा होने की आशंका है।
तुला राशि
तुला वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रह सकता है। पंचम भाव में बैठे चंद्रमा रोमांस आपके जीवन में लाएंगे।
वृश्चिक राशि
पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातें आज के दिन हो सकती है। कुछ लोग प्रेम को शादी के बंधन में बांधने का प्रयास करते नजर आ सकते हैं।
धनु राशि
धनु वालों के दिल की बातें आज जुबां पर आएंगी। आपका ऐसा करना पार्टनर को आपके करीब ले आएगा और जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
मकर राशि
मकर वालों की वाणी में मिठास आज के दिन भरी रहेगी। मीठी बातों से पार्टनर का दिल भी आप जीत सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ वालों के लिए दिन अच्छा आप दिल की बातें अपने पार्टनर के सामने रख सकते हैं। गिलेशिकवे दूर होने की संभावना है।
मीन राशि
मीन वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। भले ही आज पार्टनर से मुलाकात न हो लेकिन घंटों फोन पर बातें हो सकती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: