1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 7 अगस्त 2026 का लव राशिफल: उच्च के चंद्रमा 4 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ा सकते हैं रोमांस, आज जुबां पर आएंगी दिल की बातें

7 अगस्त 2026 का लव राशिफल: उच्च के चंद्रमा 4 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ा सकते हैं रोमांस, आज जुबां पर आएंगी दिल की बातें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 07, 2026 06:17 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 06:38 pm IST

शुक्रवार को पूरे दिन चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे। आज का दिन मिथुन और धनु सहित 3 राशियों के प्रेम जीवन के लिए अच्छा रह सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 7 अगस्त के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे। चंद्र गोचर के चलते कुछ लोगों के जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों की गलतफमियां दूर हो सकती हैं और पार्टनर के साथ सामंजस्य सुधर सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल आजे के प्रेम राशिफल से। 

मेष राशि 

प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बीती बातों को लेकर पार्टनर से बहस करने से बचें। 

वृषभ राशि 

आपकी राशि में चंद्रमा आज उच्च अवस्था में रहेंगे जिसके चलते प्रेम संबंधों में निखार देखने को मिलेगा। रोमांस और रोमांच आपके जीवन में बढ़ सकता है। विवाहित जातकों को भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि 

आज पार्टनर को आप कम समय दे पाएंगे जिसके चलते कुछ गलतफमियां पार्टनर के मन में आपको लेकर हो सकती हैं। हालांकि रात में प्यार भरी बातें करके पार्टनर को मना सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क वाले अपनी बातों से आज पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। रोमांस की अधिकता आपके प्रेम जीवन में देखने को मिल सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह वालों के मीठे बोल आज पार्टनर को आकर्षित कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत हो होगा। 

कन्या राशि  

कन्या राशि के कुछ जातकों को लव पार्टनर से मनचाहा उपहार आज के दिन मिल सकता है। कुछ अविवाहित लोगों को विवाह योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। 

तुला राशि 

रोमांस के लिहाज से आज का दिन बेहद अच्छा साबित हो सकता है। गिलेशिकवे आज दूर हो सकते हैं और शाम का वक्त पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर बीत सकता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों को किसी तीसरे को प्रेम संबंधों के बीच में आज नहीं आने देना चाहिए नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और उनका साथ दें। 

धनु राशि  

इस राशि के कुछ लोग आज प्यार का इजहार करते देखे जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातक आज शाम को सारे काम पूरे करने के बाद पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गिलेशिकवे आज के दिन दूर होंगे। 

कुंभ राशि  

कुंभ वालों को प्रेम संबंधों के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। अपनी बातें पार्टनर पर न थोपें नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज के दिन दिल की बातें आपकी जुबां पर आ सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर बढ़ा सकता है 3 राशियों की मुश्किलें, आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।