Saturday, December 06, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Rashifal 7 Nov 2025: मेष राशि दूसरों के ड्रामे से रहे दूर, कन्या राशि के पार्टनर की बदलेंगी फीलिंग्स, धनु राशि वाले कहेंगे दिल की बात, पढ़िए आज का लव राशिफल

Love Rashifal 7 Nov 2025: मेष राशि दूसरों के ड्रामे से रहे दूर, कन्या राशि के पार्टनर की बदलेंगी फीलिंग्स, धनु राशि वाले कहेंगे दिल की बात, पढ़िए आज का लव राशिफल

Love Rashifal 7 November 2025: ज्योतिषी चिराग दारूवाला के मुताबिक, आज 7 नवंबर 2025 का तारीख कुछ राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहने वाला है। यहां जानिए मेष, मिथुन, तुला समेत सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल कैसा रहेगा।

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Arti Azad Published : Nov 07, 2025 06:14 am IST, Updated : Nov 07, 2025 08:05 am IST
Aaj ka Love Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 7 नवंबर 2025 का लव राशिफल

Love Rashifal 7 November 2025: आज 7 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज का दिन कई तरह के बदलाव लेकर आया है। प्रेम जीवन में भी यह परिवर्तिन देखने को मिलेंगे। आज का दिन कुछ राशि के जीवन में प्यार की नई बहार लेकर आया है, तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन प्यार के मामले में थोड़ा मुश्किल लेकर आएगा।

जैसे कि मेष राशि वालों को आज दूसरों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्सा बचने से बचना चाहिए। वृषभ राशि वालों को प्यार की तलाश है, लेकिन उसे आपकी तलाश में आप तक पहुंचने का इंतजार करिए। जानिए बाकी सभी 12 राशियों की लव लाइफ के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष: दूसरों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्सा न बनें

गणेशजी कहते हैं कि आपको दूसरे लोगों की लव लाइफ के ड्रामे का हिस्से बनने के लिए मजबूर किया गया है। आपको स्पष्ट तौर पर इससे बचना चाहिए और अगर आप नहीं बच सकते, तो आपको किसी का भी पक्ष नहीं लेना चाहिए। दोनों विरोधी पक्षों को आप सही सलाह तो दे ही सकते हैं, वह बेशक दें। अपने लिए कुछ नए और जबरदस्त प्लान बनाएं।      

भाग्यशाली रंग : काला

भाग्यशाली अंक : 1

वृषभ: बार-बार बातों को न दोहराएं

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप एक रिश्ते में है, तो बार-बार बातों को न दोहराएं। आपको याद रखना है की किसी को निश्चित रूप से आप के लिए बनाया गया है। जब सही समय आएगा तो कुदरत खुद उस अनमोल उपहार को आपके सामने उपस्थित कर देगी। आप खुद अपने प्यार को आपको ढूंढ़ने दो, तब तक अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताएं और हो सकता है वह उपहार उधर ही कहीं छिपा हो, अपनी आशा को न छोड़ो।    ᅠ

भाग्यशाली रंग : पीला

भाग्यशाली अंक : 3

मिथुन: चुप रहना ही बेहतर होगा

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरूरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें, क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहां तक कि बहुत छोटी-छोटी असहमति भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शांति बनाये रखकर अपने संबंध की सहज शक्ति में विश्वास रखें, मुश्किल समय भी गुजर जाएगा।             

भाग्यशाली रंग : हरा

भाग्यशाली अंक : 5

कर्क: पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन दें

गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा। आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा। आप पाएंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है। अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें, बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा, जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है।                     

भाग्यशाली रंग : भूरा

भाग्यशाली अंक : 7

सिंह: आज बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे

गणेशजी कहते हैं कि आप चाहते हैं कि कोई आपको बहुत प्यार और दुलार करें। आपकी यही इच्छा आपको असुरक्षित और डिमांडिंग दिखा सकती है। आप आज बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे और अपने पार्टनर को अपने अफेयर को निजी स्तर तक सीमित रखने को कहेंगे। यह काफी मुश्किल है, क्योंकि आप दोनों एक ही जगह काम करते हैं। उस मुश्किल स्थिति का अंदाज लगाएं, जिसमें आप अपने पार्टनर को डाल रहे हैं।               

भाग्यशाली रंग : ग्रे 

भाग्यशाली अंक : 9

कन्या: मजेदार व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे

गणेशजी कहते हैं कि आज माहौल में ही रोमांस बिखरा हुआ है। आप बहुत सारे मनोरंजक और मजेदार व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे और इनमें से किसी एक के साथ मुलाकात सार्थक साबित हो सकती है। जिनका सम्बन्ध पहले से बना हुआ है वे अपने पुराने सम्बन्ध में अन्तरंग डिनर या पिकनिक पर जाकर एक नई जान फूंक पाएंगे। आपका पार्टनर पिछले कई दिनों से कुछ खिंचा-खिंचा सा है, लेकिन आज स्थिति में सुधार होगा।              

भाग्यशाली रंग : नारंगी

भाग्यशाली अंक : 11

तुला: अच्छी होगी दिन की शुरुआत 

गणेशजी कहते हैं कि दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपके निजी संबंध में आपके पार्टनर की खुशी और हंसी की रौनक बिखरी रहेगी। आपने अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल दौर देखा है, इसीलिए अब आपको अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना और उनके साथ होने का आनंद लेना चाहिए। एक कपल के रूप में खुद पर एक साथ हंसने से आपकी सारी चिंताएं एक साथ गायब हो जाएंगी।                      

भाग्यशाली रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक : 2

वृश्चिक: साथी संग एक लंबी रोमांटिक सैर पर जाएं

गणेशजी कहते हैं कि आप जिस तरीके से रोमांटिक महसूस कर रहे हैं, उससे खुद आपको भी अचरज होगा। आज तो संभावना यह है कि आप ऐसे बोल्ड तरीके से व्यवहार करेंगे जैसे आप सामान्य तौर पर कभी नहीं करते। इससे सभी को अचरज होगा। आपके पार्टनर भी चौंक तो जाएंगे, लेकिन खुश होंगे। लंबी रोमांटिक सैर पर जाकर एक साथ समय बिताकर इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।                     

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 6

धनु: दिल की बात का करेंगे इजहार

गणेशजी कहते हैं कि आप आज अपने साहस को एकत्रित कर एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को बताएंगे कि वह व्यक्ति आपकी जिंदगी में क्या मायने रखता है और उस व्यक्ति के प्रति आपके मन में आपकी क्या भावना है। आप उन सभी अवसरों का लाभ उठाएं, जो आज आप के रास्ते में आए। आज के दिन आप प्रवाह के साथ जाने के लिए तैयार रहेंगे। ग्रहों की विषम स्थितियों के कारण आपको अन्य चीजों के बारे में परवाह नहीं रहेगी।                 

भाग्यशाली रंग : लाल

भाग्यशाली अंक : 4

मकर: पार्टनर देखेगा आपकी दीवानगी

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन जुनून के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। आप पिछले कुछ दिनों से बचाव की मुद्रा में थे और अपने प्रेम संबंधों में काफी संयमित थे, पर आपको ये एहसास होगा कि ये पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपको अपनी दीवानगी से भरा स्वभाव दिखाना होगा और आप अपने प्यार को खिलता हुआ देखेंगे। आपका साथी आश्चर्य चकित हो सकता है, लेकिन वो बड़ी ही उत्साहित प्रतिक्रिया की मुद्रा में आपको जवाब देगा।                       

भाग्यशाली रंग : गुलाबी

भाग्यशाली अंक : 8

कुंभ: रिश्तों की खटास को कम करने का सही मौका

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने रिश्तों की खटास और कड़वाहट को कम और सही करने का है, लेकिन आप ही को पहला कदम उठाना पड़ेगा। आपको महत्वाकांक्षा और गर्व को पीछे रखना होगा और चीजों को खुद अपने हाथों में लेना होगा, अन्यथा आपका रिश्ता एक उथल-पुथल सवारी की तरह आगे बढ़ेगा। आज आपका साथी अपना मन सारे सुझावों के लिए खुला रखेगा।               

भाग्यशाली रंग : बैंगनी

भाग्यशाली अंक : 10

मीन: रिश्ते को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार

गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने सभी संबंधों को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार है। इस तरह से पुराने महत्वहीन रिश्ते को भी आप पीछे छोड़ सकेंगे, जिनका समय के साथ कुछ महत्व नहीं रह गया है या आप अपने प्रयासों से अपनी मौजूदा रिश्ते को नवीनीकृत करके उसमें प्रेम की ऊर्जा का संचार कर सकते है। आप इस समय ऊर्जा से ओतप्रोत है और आप प्रेम से भरे हुए रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाएंगे।                  

भाग्यशाली रंग : नारंगी

भाग्यशाली अंक : 12

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

यह भी पढ़ें:

7 Nov 2025 Rashifal: मार्गशीर्ष का शुभ संयोग; मेष, मिथुन, सिंह राशियों के लिए सुनहरा दिन, पर कुंभ को रहना होगा सतर्क, पढ़िए दैनिक राशिफल

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राशिफल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement