Mithun Rashifal 28 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आप अपनी वाणी से समाज में ख्याति पा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, गुरुजनों का सहयोग आपको मिल सकता है। कुछ लोग लव पार्टनर से मिलने जा सकते हैं। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं गुरुवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे गुरुवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।
मिथुन राशिफल 28 मई 2026
28 मई का दिन आपके लिए पाज़िटिव रहने वाला है आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जायेगा, परिवार में फिर से खुशियां आ जाएंगी। आपकी कार्य योजनाए गुरुवार के दिन सफल अवश्य होगी, यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। अपनी दिनचर्या में सुबह की सैर जरूर शामिल करें, इससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। आप उसे निराश नहीं करेंगे। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अनुकूल नजर आ रहा है।
- शुभ रंग - भूरा
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-