Mithun Rashifal 30 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप अपनी बातों को समाज के बीच अच्छी तरह से रख सकते हैं जिससे लोगों की नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। कुछ लोग शाम के समय किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शनिवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे शनिवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।
मिथुन राशिफल 30 मई 2026
शनिवार का दिन मिथुन वालों के लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। शनिवार को आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षक विद्यार्थियों से किसी टॉपिक को समझने में सफल रहेंगे। हार्ट की समस्या से परेशान लोग किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनायेंगे उन्हें काफी राहत मिलेगी। घर में वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धन कमाने के अच्छे अवसर भी इस राशि के कुछ जातकों को प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोग किसी पार्क में टहलते या योग करते देखे जा सकते हैं। शाम को घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-