Mithun Rashifal 8 May 2026: मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है। ये जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज उन्हें नए अनुभव, सीखने के अवसर और अपने लक्ष्य पर फोकस करने की सलाह दी गई है। हालांकि, कुछ मामलों में खर्चो और मेहनत का दबाव भी बना रह सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 8 मई 2026 के लिए मिथुन राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज खर्चो की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आज पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी।
- शुभ रंग - सिल्वर
- शुभ अंक - 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Career Horoscope: कल इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा, मिल सकता है नया प्रोजेक्ट