Monthly Horoscope June 2026: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस महीने में सूर्य, मंगल के साथ शुक्र और बुध ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। मंगल की मेष राशि में स्थिति के चलते रूचक राजयोग का इस माह में निर्माण होगा। वहीं बुध मिथुन राशि में बैठकर भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे वहीं गुरु का कर्क राशि में गोचर 2 जून को होगा और हंस राजयोग का निर्माण होगा। इस तरह 3 महापुरुष राजयोग इस महीने में बनेंगे। ऐसे में आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल
आपकी राशि के स्वामी मंगल इस माह में रूचक राजयोग बनाकर आपको लाभ दिलाएंगे। मेष वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और संचित धन में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। भूमि-भवन के कारक मंगल आपको भी भूमि-भवन का सुख दिला सकते हैं। जो लोग पुलिस, सेना आदि में जॉब करते हैं उनको पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
वृषभ राशि
आपके लिए यह माह मिलाजुला साबित हो सकता है। अचानक से खर्चों में वृद्धि होने के कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपको सही बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि माह के मध्य में सूर्य के राशि बदलने के बाद आप करियर के क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
मिथुन वालों के लिए यह महीना बेहद खास साबित हो सकता है। इस माह में आपकी राशि के स्वामी बुध भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे जिसके चलते आपको करियर और शिक्षा क्षेत्र में उन्नति प्राप्ति हो सकती है। अगर इस माह में किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है तो सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से आप उन्नति करेंगे। अचानक से धन लाभ के भी योग हैं।
कर्क राशि
जून के महीने में गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर करेंगे और आपके जीवन में बेहद अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। करियर और कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों के लिए माह की शुरुआत बेहतरीन रह सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे आपके काम की तारीफ भी सीनियर्स के द्वारा होगी। हालांकि माह मध्य के बाद आपको संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। किसी भी तरह का रिस्क जून मध्य के बाद न उठाएं। धन से जुड़े मामलों में संभलकर रहें।
कन्या राशि
आपके लिए यह माह व्यस्तता से भरा रह सकता है। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं या फिर आप घर में होने वाले किसी कार्यक्रम के कारण भी व्यस्त नजर आ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान इस माह में रखना पडेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए जून का अंतिम सप्ताह सुखद साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग इस माह में प्राप्त होगा। आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उन्नति करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए कुछ लोग विदेश जा सकते हैं। हालांकि आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि
आपके लिए यह महीना मिलाजुला साबित हो सकता है। आपने जो प्लान अतीत में बनाए थे उनके सफल होने से आप खुश हो सकते हैं। रोजगार के तलाश में हैं तो पुराने संपर्कों के जरिए आपको नौकरी मिल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही करने से इस राशि के जातकों को बचना होगा। माह मध्य के बाद का समय अनुकूल साबित हो सकता है।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में जो परेशानियां चल रही थीं उनका हल आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठेगा। जो लोग विज्ञान, ज्योतिष जैसे गूढ़ विषयों का अध्ययन कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है। कारोबारियों की स्थिति पहले से बेहतर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
मकर राशि
आपके लिए यह महीना बेहद अच्छा साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे और आप जीवन का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। विद्यार्थियों को उपलब्धियां इस माह में प्राप्त हो सकती हैं। आर्थिक उन्नति के द्वार खुलेंगे और संचित धन में वृद्धि के भी आसार हैं। लव लाइफ में भी इस राशि के जातक सुधार देख सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह मिलाजुला साबित हो सकता है। आपको पारिवारिक जीवन में तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन करियर के क्षेत्र में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको सही प्लानिंग बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी और किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से आपको बचना होगा। 20 जून के बाद बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।
मीन राशि
आपकी राशि के स्वामी गुरु इस माह उच्च अवस्था में रहेंगे और हंस योग बनाएंगे। इसके लिए आपके लिए यह माह खुशियों से भरा रह सकता है। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और धन लाभ भी आपको प्राप्त होगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। मानसिक रूप से भी आप खुद में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। सरकारी नौकरी इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)