Monthly Health Horoscope: नवंबर माह में राशिचक्र की कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। खासकर वृषभ और कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव इस माह आ सकते हैं। वहीं मेष, सिंह सहित कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके स्वास्थ्य में इस महीने सुधार देखने को मिल सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का स्वास्थ्य राशिफल।
मेष हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
सेहत के लिहाज से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं उनके स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आने की संभावना है। हालांकि आपको खानपान का इस महीने ख्याल रखना होगा। तला-भुना भोजन सेहत को खराब कर सकता है।
वृषभ हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
अपने स्वास्थ्य को अगर आप प्राथमिकता नहीं देंगे तो गंभीर बीमारी लगने का खतरा है। इस महीने आपको शरीर में दिखने वाले किसी भी नकारात्मक लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शुरुआती जांच कई गंभीर खतरों को दूर कर सकती है। आवश्यकता से ज्यादा ठंडे पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे तो बेहतर रहेगा।
मिथुन हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
खुद को फिट रखने के लिए जो प्लान आप बनाते रहते हैं वो इस महीने साकार हो सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव भी देखे को मिलेंगे। इस माह आपको तनाव को कम करने के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य और आपके निजी जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कर्क हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
इस महीने आपकी गलत आदतें आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। बेवजह सोच-विचार में फंसे रहना आपको आलसी भी बनाएगा और मानसिक तनाव भी देगा, इसलिए जितना सक्रिय रहेंगे उतना आपके लिए बेहतर होगा। योग-ध्यान करने से आप सेहत में अच्छे बदलाव लेकर आ सकते हैं।
सिंह हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
सिंह राशि वालों इस महीने आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा आप सक्रिय रहेंगे जिससे आपकी सेहत पर भी अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, जो लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं उन्हें थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। ऐसा भोजन न करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा न हो।
कन्या हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
अगर आप अपनी शारीरिक और मानसिक भलाई को प्राथमिकता देते हैं तो इस महीने बेहतरीन परिणाम आपको प्राप्त होंगे। तनाव का स्तर कम होगा और घर के लोगों के साथ समय बिताकर आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे। लंबी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस महीने थोड़ा सा आराम आपको मिल सकता है।
तुला हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
अपने आहार और पोषण पर विशेष ध्यान तुला राशि के जातकों को इस महीने देना होगा। आपका इम्यून सिस्टम कमोजर हो सकता है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। अपने भोजन में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करेंगे तो कई समस्याओं से बच निकल सकते हैं।
वृश्चिक हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
आपने सेहत को ठीक करने के लिए जो कड़ी मेहनत की है उसका अच्छा रिजल्ट इस महीने मिल सकता है। सेहत में अच्छे बदलाव आने से आप घूमने-फिरने निकल सकते हैं, प्रकृति का आनंद लेने का आपको मौका मिलेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप सशक्त होंगे।
धनु हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य में बेहतरीन बदलाव ला सकता है। आप दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल कर सकते हैं। हालांकि 50 की उम्र पार कर चुके इस राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, नियमित जांच करवाना और योग-ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मकर हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
महीने की शुरुआत में इस राशि के कुछ लोगों की तबीयत खराब हो सकती है, हालांकि आप अनुशासन में रहकर जल्द ही स्वास्थ्य लाभ भी पाएंगे। सिर या जोड़ों में दर्द की समस्या इस राशि के कुछ लोगों को हो सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें। मांस-मदिरा आदि से दूर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
शारीरिक गतिविधियों में कुंभ राशि के लोग इस महीने हिस्सा ले सकते हैं। आपकी सक्रियता आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव लेकर आएगी। मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। इस राशि के कुछ लोग जिम या फिर कोई फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर में दाखिला ले सकते हैं।
मीन हेल्थ राशिफल नवंबर 2025
ऊर्जा और नई जीवन प्रेरणा आपको प्राप्त होगी। आप जीवन का आनंद ले पाएंगे। हालांकि महीने के अंत में इस राशि के कुछ लोगों को पेट से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या घेर सकती है। ऐसा भोजन करने से इस माह दूर रहें जो अक्सर आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
नवंबर में इन 4 राशियों पर मंडरा रहा आर्थिक संकट का खतरा, खर्चों की मार बिगाड़ सकती है बजट