1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Pisces Weekly horoscope 21-27 November 2022: मीन राशि वालों के स्वास्थ्य में होगा सुधार, धन संबंधी मामलों में मिलेगा शुभ समाचार

Pisces Weekly horoscope 21-27 November 2022: मीन राशि वालों के स्वास्थ्य में होगा सुधार, धन संबंधी मामलों में मिलेगा शुभ समाचार

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 17, 2022 08:57 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 08:57 pm IST

Pisces Weekly horoscope 21-27 November 2022: मीन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह मिला जुला रहने वाला है, मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए साप्ताहिक राशिफल।

indiatv- India TV Hindi
Pisces Weekly horoscope

Pisces Weekly horoscope 21-27 November 2022: गणेशजी कहते है की इस हफ्ते आपको अपनों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। बुद्धिमान होने के कारण कार्यक्षेत्र में आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप एक खुशमिजाज इंसान हैं। आपकी बौद्धिक शक्ति अच्छी हो सकती है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य के बारे में गहन विचार करने वाले होते हैं। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

परिवार या रिश्तेदारों के साथ किसी तरह का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें शामिल होने और अपनों से मिलने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य सुख अच्छा हो सकता है। व्यापारिक यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार द्वारा शुभ कार्य हो सकते हैं। आप अपनी चतुराई से अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता देखने को मिल सकती है।

Aries Weekly Horoscope 21-27 November 2022: मुनाफों से भरा है मेष राशि वालों का यह सप्ताह

धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार

पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। इस सप्ताह किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है जीवनसाथी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है और लाभ का सुख बना रह सकता है। धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है और यात्रा में लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं।

(लेखक: श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।