Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 23 नवंबर को राहु का नक्षत्र परिवर्तन; इन 6 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान, 2026 में आएगी धन-समृद्धि और सफलता की बाढ़

23 नवंबर को राहु का नक्षत्र परिवर्तन; इन 6 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान, 2026 में आएगी धन-समृद्धि और सफलता की बाढ़

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse Published : Nov 21, 2025 04:27 pm IST, Updated : Nov 21, 2025 04:27 pm IST

Rahu Nakshatra Gochar 2025: राहु 23 नवंबर 2025 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन 6 राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। साल 2026 की शुरुआत भी इनके लिए बेहद भाग्यशाली रहेगी। जानिए इस गोचर से कौन सी राशियों के चमकेंगे सितारे।

Rahu Nakshatra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 23 नवंबर 2025 को राहु का नक्षत्र परिवर्तन

Rahu Nakshatra Gochar 2025: 23 नवंबर 2025 को राहु नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। रविवार के दिन सुबह 10:07 बजे अपना नक्षत्र बदलकर पूर्वा भाद्रपद से शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए बड़े बदलाव और शुभ समय की शुरुआत लेकर आएगा। ज्योतिष के अनुसार, राहु के उल्टी (वक्री) चाल से गोचर करने के कारण यह परिवर्तन शुरुआत में शतभिषा के चौथे चरण में होगा और साल 2026 में यह तीसरे चरण में आगे बढ़ेगा। इस परिवर्तन का असर लंबी अवधि तक बनेगा और खास तौर पर 6 राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा।

वृषभ राशि: लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे

राहु का नक्षत्र परिवर्तन जिन 6 राशियों के लिए शुभ होगा, उनमें से एक वृषभ राशि भी है। इस राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ की परिस्थितियां बनेंगी। आपकी योजनाएँ सफल होंगी और 2026 में आपको स्थिरता व प्रगति दोनों प्राप्त होगी।

मिथुन राशि: करियर और व्यापार में बड़ा लाभ

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर ग्रोथ लेकर आ रहा है। व्यापार में लाभ, आर्थिक स्थिति में मजबूती और स्वास्थ्य सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपके कार्यों की सराहना होगी और नए अवसर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

कन्या राशि: बड़े बदलाव और धन की बरसात

कन्या राशि पर राहु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी रहेगा। शुभ कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। 2026 में परिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे, आय के नए स्रोत शुरू होंगे और धन लाभ का सिलसिला बढ़ेगा। मकान/फ्लैट खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। किसी मित्र का सहयोग कठिनाइयों को दूर करेगा।

सिंह राशि: नौकरी और विदेश मामलों में सफलता

सिंह राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन खास लाभकारी है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की का मौका मिलेगा। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। समय आपके अनुकूल रहेगा और योजनाओं में तेजी आएगी।

वृश्चिक राशि: शुभ समाचार और रिश्तों में मजबूती

वृश्चिक राशि वालों को इस समय शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और भविष्य से जुड़ी योजनाएँ बनेंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।

कुंभ राशि: धन लाभ और भाग्य का पूरा साथ

कुंभ राशि वालों के लिए सबसे अधिक लाभदायक समय आने वाला है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। किसी बड़ी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे और 2026 आपके लिए वित्तीय स्थिरता लेकर आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  9 ग्रहों के दोष होंगे दूर, पानी के इस चमत्कारी उपाय से शनि-राहु-केतु भी होंगे शांत, जानें क्या करना होगा

अगर टूट गई हैं घर में रखी ये चीजें, तो फौरन कर दें बाहर, वरना खुद ही दुर्भाग्य को घर ले आएंगे आप

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement