1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: आज इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, शुरू होगा गोल्डन पीरियड, खूब बरसेगा पैसा!

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: आज इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, शुरू होगा गोल्डन पीरियड, खूब बरसेगा पैसा!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : May 29, 2026 06:56 am IST,  Updated : May 29, 2026 06:56 am IST

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: आज अधिक मास का 13वां दिन है। ज्योतिष अनुसार ये दिन 3 राशियों के लिए बेहद शानदार साबित होगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

kal ka rashifal- India TV Hindi
कल का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: आज बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस गोचर से 3 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जिन राशियों की किस्मत 29 मई से चमकने वाली है वो राशियां हैं - मिथुन, सिंह और वृश्चिक। इन तीनों ही राशियों के लोगों के लिए 29 मई का दिन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है।

29 मई 2026 की लकी राशियां

मिथुन राशि - शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की खुद पर विश्वास रखें। आभूषणों के कारोबारियों को मार्केट में बढ़िया उछाल देखने को मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी कर रहे लोगों का जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता जी की सेहत का खास ख्याल रखें। 

सिंह राशि - दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो कांच या किसी मेटल के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए ये दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी अधिक मेहनत और विनम्र व्यवहार के कारण आपको बढ़िया धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज घरवालों के साथ बीतेगा।

वृश्चिक राशि - आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहें है तो आज शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक जगह पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नवविवाहित दंपति किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।