1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का यह सप्ताह 4 राशियों के लिए रह सकता है भाग्यशाली, आर्थिक लाभ मिलने के योग

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का यह सप्ताह 4 राशियों के लिए रह सकता है भाग्यशाली, आर्थिक लाभ मिलने के योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 06, 2026 07:30 am IST,  Updated : Sep 06, 2026 07:30 am IST

सितंबर का यह सप्ताह 7 तारीख से शुरू होगा। यह सप्ताह राशिचक्र की 4 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Weekly Lucky Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक लकी राशिफल Image Source : MAGNIFIC

साप्ताहिक लकी राशिफल 7 से 13 सितंबर 2026: सितंबर का यह सप्ताह 7 तारीख से शुरू होकर 13 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में 7 तारीख को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करेंगे वहीं चंद्रमा इस सप्ताह कर्क, सिंह और कन्या राशियों में संचार करेंगे। किन राशियों के लिए यह सप्ताह लकी साबित हो सकता है आइए जानते हैं साप्ताहिक लकी राशिफल में। 

वृषभ राशि 

आपके लिए इस सप्ताह की शुरुआत ही बेहद खास रह सकती है। बुध के राशि बदलने से उन्नति के द्वार आपके लिए खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को भाग्य के सहारे पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। आर्थिक रूप से भी उन्नति इस राशि के कुछ लोग कर सकते हैं। सफलता सुनिश्चित करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। 

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको वित्तीय मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत का आपको साथ मिल सकता है जिसके चलते कहीं अटका हुआ धन भी वापस मिलने के योग हैं। इस राशि के जो लोग प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे थे उनका सपना भी पूरा हो सकता है। जीवन में आ रही कई चुनौतियों का अंत इस हफ्ते में हो सकता है। कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। सूर्य को जल चढ़ाना इस हफ्ते आपके लिए शुभ साबित होगा। 

वृश्चिक राशि 

यह सप्ताह आपके सपनों को पूरा कर सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही कारोबारियों को भी अच्छी डील मिलने के योग हैं। कहीं धन का निवेश किया था तो अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आपको दिख सकते हैं। इस सप्ताह हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

मकर राशि

इस सप्ताह की शुरुआत में ही बुध ग्रह आपके भाग्य भाव में गोचर कर जाएंग। इस गोचर के चलते करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां आपको मिल सकती हैं। आपकी मेहनत को भाग्य का सहयोग भी प्राप्त होगा। कुछ लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। शिव आराधना करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

राहु-बुध 7 सितंबर को बनाएंगे षडाष्टक योग, 3 राशियों के करियर और आर्थिक पक्ष में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।