1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 30 साल बाद शनि-शुक्र की युति दिखाएगी कमाल, ये तीन राशियों के लोग हो जाएंगे मालामाल!

30 साल बाद शनि-शुक्र की युति दिखाएगी कमाल, ये तीन राशियों के लोग हो जाएंगे मालामाल!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 10, 2025 11:42 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 07:54 pm IST

Shani Shukra Yuti 2026 Rashifal: शनि-शुक्र की युति को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। ये युति धन और संपत्ति के योग बनाती है और जीवन को सुख-सुविधाओं से भर देती है। चलिए आपको बताते हैं नवंबर में इस युति के बनने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

shani shukra yuti- India TV Hindi
शनि-शुक्र की युति Image Source : CANVA

Shani Shukra Yuti 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों ही बेहद लाभकारी ग्रह माने गये हैं। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं उन्हें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता। वहीं जब इन दोनों ग्रहों की युति हो जाती है तो ये बेहद ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 30 साल बाद 2026 में मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होने जा रही है जो तीन राशियों को शुभ फल देने वाली है।

वृषभ राशि: साल 2026 में आपकी आमदनी बढ़ेगी

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र और शनि की युति बेहद लाभकारी साबित होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी पहचान मजबूत होगी। ये युति लेखन, मीडिया और संचार से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। 

मकर राशि: नई नौकरी, वाहन या संपत्ति की खरीदारी के योग

मकर राशि वालों के लिए भी ये युति लाभकारी साबित होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान नई नौकरी, वाहन या संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका सुनहरा समय आने वाला है।

मीन राशि: करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे

मीन राशि वालों के लिए ये युति सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सम्मान, प्रतिष्ठा और लोकप्रियता बढ़ेगी। करियर में उन्नति मिलेगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल रहने वाला है। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कब तक चलेगी बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा, क्या है इसका उद्देश्य, कैसे हो सकते हैं इसमें शामिल

क्या आपके भी हाथ में ये है निशान, तो 35 के बाद ऐशोआराम से बीतेगा जीवन, मिलेगा सफलता और समृद्धि का वरदान!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।