1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 26 April 2026: सिंह वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, बड़ी उपलब्धि मिलने के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 26 April 2026: सिंह वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, बड़ी उपलब्धि मिलने के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 25, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 11:20 pm IST

Singh Rashifal 26 April 2026: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज आप व्यस्त नजर आ सकते हैं। यहां पढ़िए सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

Singh Rashifal- India TV Hindi
सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 26 April 2026: रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आपके जीवन में अनुशासन अहम है लेकिन यह अनुशासन कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज के दिन उचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको पारिवारिक जीवन में भी आज के दिन मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 26 अप्रैल का दिन सिंह राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है। यहां पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल, साथ ही 25 अप्रैल के लिए शुभ अंक और रंग भी जानिए। 

सिंह राशिफल 26 अप्रैल 2026

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों का किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। अपने व्यवहार को लचीला बना कर रखें। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने साथ किसी विश्वासपात्र को अगर आप रखते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा। ऐसा करने से नुकसान होने का खतरा कम हो सकता है। 

शुभ रंग-  गुलाबी

शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Weekly Love Horoscope: प्रेम संबंधों में उमंग लाएगा ये हफ्ता, 3 राशियों के लोग करेंगे प्रेम जीवन में नई शुरुआत, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Finance Horoscope: इस हफ्ते पैसों की किल्लत होगी दूर, मई की शुरुआत में बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।