1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 12 July 2025: इन राशियों को रहना होगा सावधान, पुरानी बातों को न दें अधिक तवज्जो; पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 12 July 2025: इन राशियों को रहना होगा सावधान, पुरानी बातों को न दें अधिक तवज्जो; पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 12, 2025 06:13 am IST,  Updated : Jul 12, 2025 06:13 am IST

Love Horoscope 12 July 2025: आज का दिन (12 जुलाई) आपकी लव लाइफ के लिए क्या कुछ खास लेकर आया है, आइए जानते हैं मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

लव राशिफल- India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : FILE

Love Horoscope 12 July 2025: आज का दिन (12 July) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

मेष

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन पुरानी बातों को दफ़न करने का समय है क्योंकि यथार्थवादी प्रभाव आपकी जिंदगी में आयेंगे। नई शुरुआत सभी मोर्चों पर संकेत दे रहे हैं। आप एक-दूसरे को प्यार करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करेंगे या आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है, जिससे आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। आपको ये पहचान करने की जरूरत है , की कौन सी चीज़ आपको पीछे की तरफ धकेल रही थी , ताकि आप उसे छोड़कर आगे की तरफ अपनी जिंदगी को ले जा सके।

  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • भाग्यशाली अंक: 11

वृषभ

गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ ले और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बिताएं

  • भाग्यशाली रंग: नारंगी
  • भाग्यशाली अंक: 15

मिथुन

गणेशजी कहते हैं कि आप पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्तों की उपेक्षा कर रहे हैं और अभी का यह समय अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने के लिए बहुत अच्छा है। साथ जाकर कोई मूवी देखें या सब दोस्तों के साथ कोई नाइट आउट की योजना बनाएं और आप पायेंगे की वह तनाव अपने आप गायब हो गया है जिसे आप महसूस नहीं कर पाए थे। पहले जो कोई आपका नजदीकी था, वह भी आपसे संपर्क कर सकता है।

  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • भाग्यशाली अंक: 9

कर्क

गणेशजी कहते हैं कि यदि आज आप बिल्कुल नए और ताजगी भरे रोमांटिक माहौल का आनंद लेंगे। आपके करीबी सम्बन्धियों से मिलने वाला प्यार आज दिन की खासियत रहेगा। आप ख़ास तौर पर मस्ती महसूस करेंगे। इस खूबसूरत समय को अपने पार्टनर के साथ बिताएं और कुछ खूबसूरत यादें बनने दें। आप आज अपने पार्टनर के लिए कुछ ख़ास कर सकते हैं और उसकी खूब प्रशंसा होगी। अकेले आदमी आज किसी ख़ास से मिल सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक: 5

सिंह

गणेशजी कहते हैं कि आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ ले लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा। अगर अकेले हैं तो आपके माता-पिता आपको किसी ख़ास से मिलवा सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग: जामुनी
  • भाग्यशाली अंक: 7

कन्या

गणेशजी कहते हैं कि हर एक आदमी अपने आप में अलग है और खुद को सारी संभावनाएं तलाश करना चाहता है लेकिन आप अपने पार्टनर को ऐसा करने से रोक रहे हैं। आपको ऐसा लगता है कि कुछ अलग करने की कोशिश में वे कुछ महत्वपूर्ण खो देंगे और जो जोखिम वह उठाना चाहते हैं, उसमें सफलता नहीं मिल पाएगी। उन्हें आपके सहयोग की बहुत जरूरत है। अगर सहयोग में रोमांस का तड़का भी लगा सकें तो बहुत ही अच्छा होगा।

  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • भाग्यशाली अंक: 6

तुला

गणेशजी कहते हैं कि निजी जीवन में पार्टनरशिप में काम करने की योग्यता आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे चाहे वह प्यार हो या बिजनेस, आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक-दूसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती है। हमेशा ऐसे ही बने रहें।

  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नहीं होने देना चाहते तो अभी संभल जाएं। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें।

  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक: 14

धनु

गणेशजी कहते हैं कि कोई भी पूर्ण नहीं है। अगर आप एक साथी से संतुष्ट है, तो आपको बाहर किसी भी चीज़ को तलाश करने की जरूरत नहीं है, क्यों की सब कुछ तो आपके पास ही है । इच्छाओं का कोई अंत नहीं है। आपको ये समझना जरूरी है की अगर आप अपने संबंध में स्थिर है, तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक: 4

मकर

गणेशजी कहते हैं कि आज पुरानी बातों भूल जाएं वरना इसका प्रभाव आपकी जिंदगी में आएंगे। नई शुरुआत आपको नए मोर्चों पर पहुंचने के संकेत दे रहे हैं। आप एक-दूसरे को प्यार करने के लिए कसम खाएंगे या आप ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है, जिससे आपके जीवन में एक नई शुरूआत होगी। आपको ये पहचान करने की जरूरत है कि कौन-सी चीज़ आपको पीछे की तरफ धकेल रही थी, ताकि आप उसे छोड़कर आगे की तरफ अपनी जिंदगी को ले जा सके।

  • भाग्यशाली रंग: जामुनी
  • भाग्यशाली अंक: 13

कुंभ

गणेशजी कहते हैं कि जो लोग जीवनसाथी की तलाश में है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है । आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाए । जो लोग पहले से ही रिश्ते में है, वे भी अपने रिश्ते में अच्छा अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है, तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनंद से समय व्यतीत कर सकते है।

  • भाग्यशाली रंग: भूरा
  • भाग्यशाली अंक: 06

मीन

गणेशजी कहते हैं कि आपने अपनी सारी बातें अपने तक ही सीमित रखी हुई थी अब समय है की आप अपने साथी के साथ इसे साझा करें। यदि आपके कुछ रहस्य और डर है, तो उनका भली भांति सामना करें। आपका साथी बातों को साझा रखने में विश्वास करता है और वह आपके स्वभाव की सराहना करेगा। अपनी बात साझा करने के साथ ये आपके रिश्ते को काफी दूर तक ले जाएगा।

  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • भाग्यशाली अंक: 17

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

12 July 2025 Ka Panchang: शनिवार के दिन रखा जाएगा अशून्यशयन का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय

Sawan 2025: सावन माह में कौन-कौन से हैं व्रत-त्योहार? यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।