1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Career Horoscope: कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते 3 राशियों को अच्छे अनुभव होंगे प्राप्त, पदोन्नति के भी बन रहे हैं योग, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

Weekly Career Horoscope: कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते 3 राशियों को अच्छे अनुभव होंगे प्राप्त, पदोन्नति के भी बन रहे हैं योग, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 22, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 01:37 pm IST

Weekly Career Horoscope 23rd March to 29th March 2026: आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस सप्ताह का करियर राशिफल। किन राशियों के लिए आर्थिक रूप से हफ्ता अच्छा रहेगा और किन राशियों को सावधानियां बरतनी होंगे मार्च के इस सप्ताह में, जानें विस्तार से।

Weekly Career Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक करियर राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Career Horoscope 23rd March to 29th March 2026नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में करियर के लिहाज से कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता होगी। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपके करियर और शिक्षा के क्षेत्र में कैसी स्थिति रहेगी? जानिए साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष: 

स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है और एक अध्ययन केंद्र आपको विभिन्न विषयों को सीखने का मौका प्रदान करेगा। आप इस सप्ताह उन कौशलों को सीखने के लिए नामांकन करने का निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरी पेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। 

वृषभ:

यदि आप अधिक कक्षाएं लेना चाहते हैं, तो ऐसा करने के लिए यही सप्ताह है क्योंकि आपकी शिक्षा आपको एक ठोस आधार हासिल करने में मदद कर सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि वालों को सफलता मिल सकती है। करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

मिथुन: 

यदि आप किसी सरकारी प्रतियोगिता या इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना होगा।

कर्क: 

सफलता और मेहनत अधिक मिलेगी, लेकिन पढ़ाई के प्रति उत्साह खत्म हो जाएगा। आपके दोस्त आपका समय ख़राब करेंगे उनसे थोड़ी दूरी बनाएंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह: 

करियर क्षेत्र में ऊंचाइयां सिंह राशि के जातक छू सकते हैं। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। इस समय किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता और उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जल्दबाजी और अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए।

कन्या: 

इस सप्ताह आपका किसी बाहरी मित्र या किसी अन्य व्यक्ति के कारण विवाद भी हो सकता है, जिससे आपकी पढ़ाई में बाधा आएगी। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है, सतर्क रहें। 

तुला: 

आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है और सोशल मीडिया से दूर रहने की जरूरत है। अगर आप इस समय कोई प्रोफेशनल कोर्स शुरू करना चाहते हैं तो भी आपको अपनी पसंद की जगह पर दाखिला मिल जाएगा।

वृश्चिक: 

कम समय के कारण आप किसी बड़ी प्रतियोगिता में भी भ्रमित हो सकते हैं, इसलिए बहुत संयमित होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। हालांकि, कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव होंगे कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। 

धनु: 

पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा, इसलिए मार्गदर्शन और ट्यूशन के साथ-साथ जरूरी मदद भी लेते रहें, जो आपके बहुत काम आएगी और समस्याएं भी सुलझ जाएंगी। धन राशि के नौकरी पेशा लोग काम के संबंध में यात्राओं पर जा सकते हैं। 

मकर: 

यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो कड़ी मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं जिनका आपको लाभ उठाना चाहिए। 

कुंभ: 

आने वाले समय में आपको सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। शोध की सफलता के लिए भी यह समय बेहतर रहेगा, जिससे आपको बहुत सी नई चीजें सीखने को मिलेंगी। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। 

मीन: 

बेहतर होगा कि आप अपना समय दोस्तों या सोशल मीडिया पर बर्बाद न करें। आने वाले समय में आपको सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी संपर्क के जरिए कुछ लोगों को नौकरी मिल सकती है। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

Weekly Business Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को कारोबार में मिलेगा लाभ, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

Weekly Horoscope: यह सप्ताह 3 राशियों के लिए लेकर आया है यादगार पल, करियर और व्यक्तिगत मोर्च पर दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।