1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 06 February 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

06 February 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 05, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 03:46 pm IST

06 February 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 06 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 06 February 2024: 6 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। 6 फरवरी को सुबह 8 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर अगले दिन सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 6 फरवरी को  षटतिला एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

06 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी - 06 फरवरी 2024 को  शाम 4 बजकर 8 मिनट तक।
  • हर्षण योग- 6 फरवरी को सुबह 8 बजकर 49 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक।
  • मूल नक्षत्र- 05 फरवरी 2024 को पूरा दिन पूरी रात पार कर अगले दिन सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक
  • 06 फरवरी 2024 व्रत-त्योहार-  षटतिला एकादशी व्रत।

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:41 तक।
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:43 से शाम 05:08 तक।
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:18 से शाम 04:40 तक।
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:05 से शाम 04:28 तक।
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:21 से शाम 04:45 तक।
  6. कोलकाता- दोपहर 02:38 से शाम 04:02 तक।
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:41 से शाम 05:05 तक।
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 से शाम 04:44 तक। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7:07 am

सूर्यास्त- शाम 6:04 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी से जुड़ी इन बातों को न करें नजरअंदाज, जानिए व्रत पारण का सही समय

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगेगा, जानिए कहां-कहां पड़ेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म