1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 11 October 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

11 October 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 10, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 03:35 pm IST

11 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 11 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

11 October 2024 Ka Panchang: 11 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। शुक्रवार देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। 11 अक्टूबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

11 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक
  • सुकर्मा योग- 11 अक्टूबर 2024 को रात 2 बजकर 46 मिनट तक 
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 11 अक्टूबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक
  • 11 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- नवरात्र का नौवां दिन
  • शारदीय नवरात्रि का नौंवा दिन- मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां गौरी की उपासना की जाएगी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:40 से दोपहर 12:07 तक
  • मुंबई- सुबह 10:57 से दोपहर 12:25 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:42 से दोपहर 12:09 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:25 से दोपहर पहले 11:53 तक
  • भोपाल- सुबह 10:39 से दोपहर 12:06 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:23 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:58 से दोपहर 12:26 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:56 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:19 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:55 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Navratri Sandhi Puja Time 2024: इस साल संधि पूजा कब की जाएगी? यहां जानें पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त

Navratri Ashtami Vrat 2024: नवरात्रि की अष्टमी का व्रत कब रखना होगा सही? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Navratri 2024 Kanya Pujan Niyam: कन्या पूजन के लिए कितनी कन्याओं को होना है जरूरी? जान लीजिए सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म