1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2024 Kanya Pujan Niyam: कन्या पूजन के लिए कितनी कन्याओं को होना है जरूरी? जान लीजिए सही नियम

Navratri 2024 Kanya Pujan Niyam: कन्या पूजन के लिए कितनी कन्याओं को होना है जरूरी? जान लीजिए सही नियम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 09, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 07:11 pm IST

Navratri 2024 Kanya Puja: नवरात्रि में कन्या पूजन करने मां अंबे प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। तो जान लीजिए कि इस साल कन्या पूजन कब किया जाएगा।

Navratri 2024 Kanya Pujan - India TV Hindi
Navratri 2024 Kanya Pujan Image Source : FILE IMAGE

Navratri 2024 Kanya Pujan Significance and Niyam: नवरात्रि में माता दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि में देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। नवरात्रि का व्रत रखने से लेकर माता का जगराता, कलश स्थापना, भजन-कीर्तन और भंडारा तक का आयोजन करवाया जाता है। लेकिन नवरात्रि की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जबतक कन्या पूजन न किया जाएगा। नवरात्रि में छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ण करती हैं। तो आइए जानते हैं कि कन्या पूजन के लिए कितनी कन्याओं की जरूरत होती है। साथ ही जानिए कन्या पूजा से जुड़े नियम के बारे में।

नवरात्रि में किस दिन करें कन्या पूजन

नवरात्रि में कुछ लोग सप्तमी के दिन भी कन्या खिलाते हैं लेकिन अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करना ज्यादा शुभ माना जाता है। इस साल 11 और 12 अक्टूबर को कन्या पूजन किया जाएगा। अगर आप महा अष्टमी को कन्या खिलाना चाहते हैं तो 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से पहले खिला लें। दरअसल, इसके बाद नवमी लग जाएगी। नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। तो अगर नवमी के दिन कन्या पूजन करना चाहते हैं तो सुबह 10 बजकर 58 मिनट से पहले कर लें।

नवरात्रि में किस दिन करें कन्या पूजन

नवरात्रि में कुछ लोग सप्तमी के दिन भी कन्या खिलाते हैं लेकिन अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करना ज्यादा शुभ माना जाता है। इस साल 11 और 12 अक्टूबर को कन्या पूजन किया जाएगा। अगर आप महा अष्टमी को कन्या खिलाना चाहते हैं तो 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से पहले खिला लें। दरअसल, इसके बाद नवमी लग जाएगी। नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। तो अगर नवमी के दिन कन्या पूजन करना चाहते हैं तो सुबह 10 बजकर 58 मिनट से पहले कर लें।  कन्याओं के साथ एक लड़का को पूजने की भी परंपरा है। लड़के को भैरव का रूप मानकर पूजा की जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024 Navami: 11 या 12 अक्टूबर कब है नवरात्रि की महा नवमी? जानें पूजा और हवन का शुभ मुहूर्त

Navratri 2024: नवरात्रि में कलश पर रखे नारियल में क्यों बांधा जाता है कलावा? जान लीजिए इसके पीछे की मुख्य वजह

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सरगी कब खाना चाहिए? जानिए सरगी खाने का सही समय और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म