1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सरगी कब खाना चाहिए? जानिए सरगी खाने का सही समय और शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सरगी कब खाना चाहिए? जानिए सरगी खाने का सही समय और शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 07, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 01:18 pm IST

Karwa Chauth 2024 Date and Timing: करवा चौथ व्रत के दिन महिलाएं अपने व्रत को शुरू करने से पहले सरगी खाती हैं। सरगी सास द्वारा बहू को दी जाती है। लेकिन सरगी खाने की एक टाइमिंग होती है। तो यहां जानिए कि करवा चौथ के दिन सरगी कब खाना चाहिए।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2024 Sargi Timing: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। करवा चौथ का व्रत रात में चांद को देखने के बाद ही खोला जाता है। करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी के साथ होती है। सरगी सास अपनी बहू को देती हैं। इसमें मिठाई, फल, मेवे और खीर आदि चीजें शामिल होती हैं। सरगी सास का बहू के लिए एक आशीर्वाद के रूप में माना जाता है। लेकिन सरगी खाने का एक समय और मुहूर्त होता है तो आइए जानते हैं सरगी किस समय खाना सही रहेगा। 

करवा चौथ पर सरगी किस समय खाना चाहिए?

इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा। करवा चौथ व्रत शुरू करने से पहले सरगी खाई जाती है। सरगी सूर्योदय से पहले किया जाता है। करवा चौथ में सूर्योदय से करीब 2 घंटे पहले सरगी खा लें। करवा चौथ के दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट है। करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। ऐसे में व्रत करने से पहले सरगी इसलिए खिलाई जाती है ताकि उन्हें व्रत के दौरान किसी तरह की कठिनाई न हो। 

करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

  • कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आरंभ- 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से 
  • कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी समाप्त- 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक 
  • करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय- 20 अक्टूबर  को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024: नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन है? डेट को लेकर दूर करें अपना कंफ्यूजन, नोट कर लीजिए सही तिथि और मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: अगर पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन नियमों का रखें ध्यान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

Ahoi Ashtami 2024: संतान की दीघार्यु और खुशहाली के लिए इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जान लीजिए तिथि और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म